फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no arrest in JNU violence even after Four days

चार दिन बाद भी जेएनयू हिंसा में एक भी गिरफ्तारी नहीं, बस सुराग मिलने का दावा

Thu, 09 Jan 2020 04:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 09 Jan 2020 04:18 AM IST
विज्ञापन
no arrest in JNU violence even after Four days
जेएनयू के बाहर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रविवार रात नकाबपोश हमलावरों द्वारा की गई हिंसा में दिल्ली पुलिस चौथे दिन भी खाली हाथ रही। पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं केंद्र सरकार के सूत्रों ने दावा किया कि बुधवार को पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इनसे हमलावरों की पहचान हो सकती है और मामले का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन


वहीं, जेएनयू के वाइस चांसलर एम. जगदीश कुमार की हिंसा रोकने में नाकामी के लिए आलोचना हो रही है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने उन्हें हालात सामान्य करने के उपाय करने की सलाह दी है। मंत्रालय में हुई बैठक में जगदीश से कहा गया कि वे छात्रों से संवाद स्थापित करें और सेमेस्टर में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू करें। 
विज्ञापन


पुलिस को हिंसा मामले में कोई सफलता नहीं मिलने के बाद सरकारी सूत्रों ने कहा कि दिल्ली पुलिस प्रयास कर रही है और जल्द ही हिंसा के आरोपी पकड़े जाएंगे। बुधवार को पुलिस कैंपस में छात्रों और शिक्षकों के बड़ी संख्या में जुटने पर सतर्क रही। कैंपस में हालात तनावपूर्ण हैं और अब भी पुलिस कर्मी बड़ी संख्या में तैनात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल पहचान पत्र होने पर ही छात्रों को कैंपस में प्रवेश दिया जा रहा है। डीसीपी देवेंद्र आर्य ने कहा कि हालात काबू में हैं अभी पुलिस बल तैनात रहेगा। दूसरी तरफ जेएनयू टीचर्स एसोसिएशन का कहना है कि कैंपस में हमला विवि प्रशासन और पुलिस की ढिलाई से ही संभव हुआ। 

कई शिक्षक वाइस चांसलर का इस्तीफा भी मांग रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि जगदीश कुमार को अपनी सलाह मानते हुए अतीत को पीछे छोड़ चले जाना चाहिए। उच्च शिक्ष सचिव अमित खरे और जीसी होसुर ने जेएनयू वाइस चांसलर के साथ बैठक में कहा कि कैंपस में हालात सामान्य होने चाहिए।


रविवार को कैंपस में नकाबपोश हमलावरों ने तीन होस्टल में छात्रों को निशाना बनाया था। पुलिस ने कहा कि इस बारे में कुल 11 शिकायतें मिली हैं जिनमें एक प्रोफेसर ने दी है। पुलिस ने कुल तीन एफआईआर दर्ज की हैं जिनमें दो में छात्र संघ अध्यक्ष आईशी घोष का नाम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed