फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no alliance with congress and AAP, BJP will get benefit

आप-कांग्रेस गठबंधन नहीं होने पर भाजपा ने ली राहत की सांस, दिल्ली में बढ़ी जीत की उम्मीद

Wed, 06 Mar 2019 05:13 AM IST
Priyesh Mishra विजय सिंघल, दिल्ली
विजय सिंघल, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 06 Mar 2019 05:13 AM IST
विज्ञापन
no alliance with congress and AAP, BJP will get benefit
भाजपा
कांग्रेस-आप के चुनावी गठबंधन के न होने से लोकसभा चुनावों में दिल्ली में भाजपा को सातों सीटों पर जीत सुनिश्चित नजर  है। इससे पहले पार्टी नेता भी मान कर चल रहे थे कि गठबंधन होने से सभी सीटों पर कड़ा मुकाबला होगा।  हालांकि अभी भी भाजपा को विश्वास नहीं हो रहा कि गठबंधन नहीं होगा। पार्टी नेताओं का कहना है कि सत्ता ही होड़ में दोनों पार्टियां कभी भी गठबंधन कर सकती हैं। फिलहाल, भाजपा अभी भी सातों सीटों पर प्रत्याशियों की अपेक्षा कमल का निशान व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही प्रत्याशी मानकर प्रचार में जुटी है।
विज्ञापन


कांग्रेस-आप के बीच गठबंधन के समय-समय पर लग रहे कयासों से भाजपा के नेता  असमंजस में थे। वे भले ही ऊपरी तौर पर किसी से भी मुकाबला न होने का तर्क देकर मोदी लहर की बात कर रहे थे।  लेकिन, अंदरूनी तौर पर उनका मानना था कि यदि इन दोनों ही पार्टियों के बीच गठबंधन हो गया तो कड़ा मुकाबला होगा और सात सीटों पर जीत मुश्किल है।
विज्ञापन


गठबंधन को देखकर सातों वर्तमान सांसदों के नामों में भी बदलाव की बात चल रही थी, ताकि जिन सीटों पर सांसदों का कामकाज ठीक नहीं रहा उन पर प्रत्याशी बदले भी जा सके।  भाजपा अध्यक्ष सहित अन्य नेता समय-समय पर गठबंधन को बयानबाजी भी करते रहे हैं। अब कांग्रेस-आप के बीच फिलहाल गठबंधन न होने की कांग्रेस की घोषणा के बाद भाजपा ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को उम्मीद : कांग्रेस आप के वोट बैंक में लगाएगी सेंध
भाजपा का मानना है कि कांग्रेस प्रत्याशी आप के प्रत्याशियों के ही वोट बैंक में सेंध लगाएंगे। इसका मुख्य कारण भाजपा का अपना कैडर है और उनके वोट एक निश्चित मतदाताओं के बीच है। वहीं आप का अधिकांश वोट बैंक कांग्रेस के खाते से ही गया था।


दिल्ली विधानसभा चुनावों के बाद समीकरण बदले हैं और कांग्रेस की हालत में भी सुधार हुआ है। कांग्रेस ने अपने मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी कर ली है और आप से करीब 10 से 15 प्रतिशत मतदाता वापस कांग्रेस की तरफ झुका है। भाजपा का मानना है कि कांग्रेस जितना आप के मतदाताओं में सेंध लगाएगी, उतना ही भाजपा को फायदा होगा और उनके प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed