फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nitish on stage in Delhi, Kejriwal birthday in bihar

दिल्ली में नितीश, बिहार में केजरीवाल का जन्मदिन

Fri, 14 Aug 2015 07:13 PM IST
Updated Fri, 14 Aug 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
Nitish on stage in Delhi, Kejriwal birthday in bihar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आने वाले 19 अगस्त को एक बार फिर मुलाकात करने वाले हैं। नीतीश कुमार दिल्ली सरकार की तरफ से आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


खास बात यह कि पिछले करीब तीन महीने में दोनों नेताओं के बीच पांचवी मुलाकात होगी। बिहार चुनाव से पहले दोनों नेताओं के बीच लगातार हो रही मुलाकातों के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, आम आदमी पार्टी (आप) ने बिहार चुनाव से दूर रहने का फैसला किया है। बावजूद इसके मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जन्म दिन पर 16 अगस्त को बिहार में भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के तौर पर मनाने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर बिहार के दस जिलों में कार्यक्रम होंगे। जिसमें पूर्वांचली पृष्ठभूमि के विधायक भी मौजूद रहेंगे। पार्टी का दावा है कि इसके जरिये आम लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।

क्या ये बिहार चुनाव की तैयारी है...

Nitish on stage in Delhi, Kejriwal birthday in bihar

दूसरी तरफ पार्टी का मौजूदा रूख है कि बिहार चुनाव में किसी पार्टी विशेष के पक्ष में वोट देने की अपील करने से बचा जाये। इसकी जगह साफ-सुथरी व विकास को बढ़ावा देने वाले मुख्यमंत्री के नाम पर वोट करने को कहा जाये।


पार्टी मान रही है कि उसकी इस अपील का असर संभव है। इसकी वजह यह है कि दिल्ली में बड़ी संख्या में पूर्वांचल पृष्ठभूमि के वोटर रहते हैं। साथ ही दस विधायक भी उसी तबके से आते हैं। इससे बिहार के वोटिंग को प्रभावित किया सकता है।

दूसरी तरफ इस बीच की चार मुलाकात में नीतीश कुमार व अरविंद केजरीवाल के आपसी रिश्ते बेहतर हुए हैं। आप बेशक सीधे तौर पर जद (यू) को वोट देने की अपील न करे। लेकिन साफ-सुथरी छवि के मुख्यमंत्री को वोट करने की बात नीतीश कुमार के हक में जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed