फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nitish katara murder: vishal seeks bail for brother engagement

कटारा हत्याकांड: जेल में बंद विशाल यादव ने बेल मांगी

Fri, 31 Jan 2014 12:32 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 31 Jan 2014 12:32 PM IST
विज्ञापन
Nitish katara murder: vishal seeks bail for brother engagement

नीतिश कटारा हत्याकांड में उम्रकैद पाए विशाल यादव ने भाई की मंगनी के लिए दो सप्ताह के लिए जमानत मांगी है।

विज्ञापन


उसने परिवार में एकमात्र पुरुष सदस्य होने के नाते समारोह के प्रबंध करने का तर्क रखा है। याचिका पर न्यायमूर्ति गीता मित्तल व न्यायमूर्ति जेआर मिढ्ढा की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई होगी।

विशाल ने याचिका में भाई की 9 फरवरी 2014 को छतरपुर फार्म हाउस में होने वाली मंगनी का तर्क रखते हुए कहा कि उसके पिता नहीं है। परिवार में वही बड़ा पुरुष सदस्य है। वह साढ़े 9 वर्ष से जेल में है और उसे सजा में कोई छूट नहीं मिली है। तैयारियों के लिए उसका घर में होना जरूरी है।
विज्ञापन


मालूम हो कि हत्याकांड के आरोप में विकास यादव, विशाल व सुखदेव पहलवान को निचली अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। तीनों की अपील पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed