फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nithari case: knowing the truth you will be chilling

निठारी कांड: इस सच को जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Tue, 05 May 2015 10:04 PM IST
Updated Tue, 05 May 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
Nithari case: knowing the truth you will be chilling

निठारी कांड के दो मामलों की सुनवाई के दौरान मंगलवार को सीबीआई विशेष कोर्ट में आरोपी सुरेंद्र कोली के पूर्व में दर्ज कराए गए 164 के बयानों की वीडियो सीड़ी चलाकर दिखाई और सुनाई।

विज्ञापन


दिल्ली में तत्कालीन मेट्रोपोलियन मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर की कोर्ट में कोली ने अपना यह इकबालिया बयान दर्ज कराया था।

अपने बयानों में कोली ने जुर्म का इकबाल करते हुए कहा था कि उसने ही बच्चों और युवतियों को पहले कोठी में बुलाया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी।

बच्चों के शरीर से मांस निकालकर खाया

Nithari case: knowing the truth you will be chilling

सुरेन्द्र कोली ने अपने बयान में कुबूल किया था कि उसने इस दौरान उनसे यौन दुराचार की कोशिश की थी। कुछ बच्चों के शरीर से मांस निकालकर उसे पकाकर भी खाया।

सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक जेपी शर्मा के अनुसार विशेष न्यायाधीश एके गुप्ता के पूर्व निर्देशों के अनुसार ही सीबीआई टीम के इंस्पेक्टर सुरेशचंद, कांस्टेबल हरजीत और उनका वीडियो प्रोग्रामर मंगलवार को सीडी चलाने वाले सभी संसाधनों के साथ पेश हुए।

कोर्ट में ही दीवार पर प्रोजेक्टर के माध्यम से कोली के पूर्व में दिए गए इकबालिया बयान की सीडी चलाई गई। विशेष न्यायाधीश एके गुप्ता ने कोली के इन बयानों को देखा-सुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब सीडी चली तो बंद रखे गए दरवाजे

Nithari case: knowing the truth you will be chilling

कोली ने अपने बयानों में यह भी बताया कि किस प्रकार हत्या के बाद उसने लाशों को ठिकाने लगाया। करीब एक घंटा दस मिनट तक बयानों की सीडी कोर्ट में चली।


इस दौरान कोर्ट के दरवाजे बंद रखे गए। विशेष न्यायाधीश एके गुप्ता के अलावा कोर्ट स्टाफ आरोपी सुरेंद्र कोली और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता ही अंदर रहे।

विशेष लोक अभियोजक जेपी शर्मा की मानें तो निठारी के इन दो मामलों में अब जल्द ही फैसला आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed