{"_id":"4c98bce26b75c6974c8f52b6ed8071c9","slug":"nithari-accused-pandher-s-bungalow-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निठारी कांड के आरोपी पंधेर की कोठी में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निठारी कांड के आरोपी पंधेर की कोठी में लगी आग
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 10 Oct 2014 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निठारी कांड के आरोपी मोनिंदर सिंह पंधेर की कोठी डी-5 में बृहस्पतिवार रात को आग लग गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पंधेर की कोठी वर्ष 2006 से बंद पड़ी है।
विज्ञापन
रात करीब 10:55 पर डी-4 में रहने वाले अधिवक्ता आरके सिंह ने दमकल विभाग को फोन करके आग लगने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि यह कोठी काफी सालों से बंद पड़ी है। फायर ब्रिगेड ने 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों के अनुसार, अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच के करने के बाद आग लगने की वजह के बारे में पता चल पाएगा। बताया जा रहा है कि किसी ने गुस्से में आकर कोठी में आग लगा दी है।
विज्ञापन
आग में दो कमरे जल गए हैं। गौरतलब है कि आठ से ज्यादा जेल में रहने के बाद पंधेर 27 सितंबर को गाजियाबाद की डासना जेल से जमानत पर बाहर आया था।