फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nirbhaya ultimatum given by the family, kept silence.

निर्भया के परिजनों ने दिया अल्टीमेटम, रखा मौन व्रत

Wed, 30 Dec 2015 11:15 AM IST
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:15 AM IST
विज्ञापन
Nirbhaya ultimatum given by the family, kept silence.

निर्भया के परिजनों ने केंद्र सरकार से एक महीने में तीन मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर मौन व्रत और समता स्थल के बाहर तीन मांगों को पूरा करने के लिए धरना दिया।

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि चार मांगों में से एक पूरी हो चुकी हैं, लेकिन जब तक तीन अन्य मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

महात्मा गांधी की समाधि पर निर्भया की मां आशा और पिता बद्री सिंह ने धरने के दौरान मौन व्रत रखा। बाद में समता स्थल के बाहर आशा सिंह ने कहा कि हमारी बेटी को इंसाफ नहीं मिला है।
विज्ञापन

'शीघ्र हो ऐसे मामलों का निपटारा'

Nirbhaya ultimatum given by the family, kept silence.

हमारी मांग है कि ऐसे जघन्य अपराधों के लिए उम्र नहीं, बल्कि कर्मों के आधार पर फांसी दी जानी चाहिए। निर्भया जैसे मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द से जल्द निपटारा होना चाहिए।

ताकि दोषी को उसके गुनाहों की सजा मिल सके। सुप्रीम कोर्ट में फास्ट ट्रैक कोर्ट न होने के चलते हमारा मामला लंबित पड़ा है।

इसके अलावा निर्भया फंड से निर्भया फोरेसिंक लैब का निर्माण किया जाए। इस मौके पर एबीवीपी के साकेत बहुगुणा समेत कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed