{"_id":"5e04d8388ebc3e87ee3bb74d","slug":"nirbhaya-three-convicts-responded-to-jail-administration-over-mercy-petition","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भया के दोषियों ने नोटिस का दिया जवाब, कहा- क्यूरेटिव याचिका का विकल्प उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया के दोषियों ने नोटिस का दिया जवाब, कहा- क्यूरेटिव याचिका का विकल्प उपलब्ध
Thu, 26 Dec 2019 09:27 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 26 Dec 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
निर्भया के दोषी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार दोषियों में से तीन ने तिहाड़ जेल प्रशासन के नोटिस का जवाब दे दिया है। चौथे दोषी मुकेश की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। तीन दोषियों विनय, अक्षय और पवन की ओर दिए गए जवाब में दया याचिका से पहले क्यूरेटिव याचिका दायर करने की बात कही गई है। इस जवाब में लिखा है कि उनके पास अभी क्यूरेटिव याचिका दाखिल करने का विकल्प बचा है।
विज्ञापन
जेल के अतिरिक्त महानिरीक्षक राजकुमार ने बताया कि दोषियों के जवाब से पटियाला हाउस कोर्ट को अवगत कराया जाएगा। उसके बाद कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया की मां की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि जेल प्रशासन दोषियों को नोटिस जारी कर पूछे कि वह दया याचिका दायर करना चाहते हैं या नहीं। इस आदेश पर जेल प्रशासन ने चारों दोषियों को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा था। इस नोटिस के जवाब में विनय, अक्षय और पवन की ओर से जेल प्रशासन को जवाब दे दिया गया।
विज्ञापन
दोषियों के वकील एपी सिंह ने बताया कि क्यूरेटिव याचिका दायर करने के बाद जो भी नतीजे आएंगे उसके आधार पर वह आगे की रूपरेखा तैयार करेंगे। सात जनवरी को इस मामले की कोर्ट में सुनवाई होनी है।