फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nirbhaya mother can contest Delhi assembly election 2020

दिल्ली विधानसभा चुनाव: निर्भया की मां पर दांव लगाने को तैयार राजनीतिक पार्टियां, टिकट देने की होड़

Thu, 09 Jan 2020 09:04 PM IST
Vikas Kumar आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली
आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 09 Jan 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya mother can contest Delhi assembly election 2020
निर्भया की मां - फोटो : सोशल मीडिया

निर्भया के दरिंदों को मौत के तख्ते तक पहुंचाने की जंग लड़ने वाली उसकी मां पर अब राजनैतिक पार्टियां दांव लगाना चाहती हैं। दिल्ली विधानसभा चुनावों में निर्भया की मां को टिकट देकर मैदान में उतारने की योजना बनाई जा रही है। हालांकि, निर्भया की मां का कहना है कि उनका पहला मकसद अपनी बेटी के दरिंदों को फांसी के तख्ते पर झूलते हुए देखना है। उसके बाद अगर कोई चुनाव लड़ने की बात आएगी तो देखा जाएगा। 

विज्ञापन


सभी राजनैतिक पार्टियों को अंदाजा है कि निर्भया की मां इस विधानसभा चुनाव में एक जिताऊ प्रत्याशी साबित हो सकती हैं। इसलिए अंदरूनी तौर पर राजनैतिक पार्टियां इस मौके को भुनाना चाहती हैं। हालांकि, राजनैतिक पार्टियां अभी खुलकर इस पर नहीं बोल रही हैं।
विज्ञापन


भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने तर्क देते हुए बताया कि जो महिला इतनी जद्दोजहद करके अपनी बेटी के लिए न्याय की लड़ाई लड़ सकती है, उससे बढ़कर समाज में संघर्ष करने वाली महिला का जीता-जागता उदाहरण और क्या हो सकता है। इसलिए राजनैतिक पार्टियों की कोशिश है कि इस चुनाव में निर्भया की मां से बात कर उन्हें मैदान में उतारे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा से लेकर कांग्रेस और आप सूत्रों का कहना है कि उनकी कोशिश है अगर निर्भया की मां चुनाव के लिए हां कर देती हैं तो न सिर्फ वह जिताऊ प्रत्याशी होंगी बल्कि उनकी पार्टी के लिए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कुछ सीटों पर अच्छा सकारात्मक असर भी डाल सकेंगी, जिससे सीटों की संख्या बढ़ सकती है।


हमारा सिर्फ एक ही मकसद है कि निर्भया के दोषियों को फांसी के फंदे पर लटकते हुए देखूं। इसके अलावा इस वक्त हमारे पास और कोई दूसरी बात जेहन में ही नहीं है। चुनाव लड़ने लड़ाने को लेकर तो कोई बात कहीं चली नहीं है। अगर ऐसा कोई ऑफर आएगा तो सोचा जाएगा, लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है। -निर्भया की मां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed