फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nirbhaya case latest update all four accused shifted to Kasturi Ward Tihar Jail

निर्भया: आदलत के फैसले के बाद भी फांसी कोठी जाने से बचे दोषी, ये है कारण

Thu, 09 Jan 2020 05:22 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 09 Jan 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya case latest update all four accused shifted to Kasturi Ward Tihar Jail
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला
निर्भया के दोषियों में से एक विनय शर्मा ने गुरुवार सुबह सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दायर की, जिसके बाद फांसी टलने को लेकर लोगों के बीच एक बार फिर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। इसी बीच गुरुवार दोपहर को चारों दोषियों को जेल प्रशासन ने उनके सेल से दूसरे सेल में शिफ्ट कर दिया है। इसे लेकर लोगों के बीच हलचल तेज हो गई है। 
विज्ञापन


 

Nirbhaya case latest update all four accused shifted to Kasturi Ward Tihar Jail
तिहाड़ जेल

बुधवार को चारों दोषियों को तिहाड़ जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट किया गया था। जिसके दूसरे ही दिन यानी आज उन्हें जेल संख्या दो के कस्तूरी वार्ड में भेज दिया गया है। फांसी के निर्धारित समय से 24 घंटे पहले उन्हें फांसी कोठी में भेजा जाना है, जो कि जेल नंबर 3 में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nirbhaya case latest update all four accused shifted to Kasturi Ward Tihar Jail
तिहाड़ जेल

हालांकि फिलहाल उन्हें कस्तूरी वार्ड में रखा गया है, जहां उनपर 24 घंटे कड़ा पहरा है। उनपर सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है। कस्तूरी वार्ड में वे पूरी तरह से अकेले हैं। यह जेल के बिल्कुल एकांत हिस्से में है जहां दोषियों को किसी से मिलने जुलने की इजाजत नहीं है। 

विज्ञापन

Nirbhaya case latest update all four accused shifted to Kasturi Ward Tihar Jail
निर्भया के चारों दोषी - फोटो : Social Media

बता दें कि लंबे समय से फांसी कोठी का प्रयोग नहीं होने को कारण वहां की कई चीजें सही हालत में नहीं हैं, इसलिए फिलहाल फांसी कोठी में मरम्मत का काम चल रहा है। मरम्मत के बाद ही दोषियों को वहां शिफ्ट किया जाएगा। 

Nirbhaya case latest update all four accused shifted to Kasturi Ward Tihar Jail
फार्म नंबर 42 (डेथ वारंट) - फोटो : अमर उजाला

मालूम हो कि बीते सात जनवरी को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के चारों दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी कर दिया है। इस वारंट में 22 जनवरी को सुबह सात बजे चारों की फांसी निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed