फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nirbhaya Case News: hearing centre plea separate execution justice bhanumati fainted all update

Nirbhaya Case: सुनवाई के दौरान बेहोश हुईं जस्टिस आर भानुमति, टली सुनवाई

Fri, 14 Feb 2020 04:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 14 Feb 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Case News: hearing centre plea separate execution justice bhanumati fainted all update
निर्भया केस: जस्टिस आर. भानुमति - फोटो : सोशल मीडिया
निर्भया के दोषियों को अलग-अलग फांसी दिए जाने की केंद्र सरकार की याचिका की सुनवाई करते हुए जस्टिस आर भानुमति बेहोश हो गईं। इसके बाद सुनवाई स्थगित करते हुए आनन-फानन में उन्हें उनके चेंबर में ले जाया गया। कहा गया है कि मामले में फैसला बाद में जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


जस्टिस भानुमति की तबीयत खराब होने के बारे में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि, जस्टिस आर. भानुमति जब सुनवाई कर रही थीं तो उन्हें तेज बुखार था और उन्हें अब भी तेज बुखार है। चेंबर में डॉक्टर उनका परीक्षण कर रहे हैं। इन दिनों उनका इलाज चल रहा है और सुनवाई करते वक्त भी वो बुखार में थीं।
विज्ञापन


हालांकि न्यायमूर्ति भानुमति जल्द ही होश में आ गयीं और उन्हें वहां डायस पर बैठे अन्य न्यायाधीशों तथा उच्चतम न्यायालय के कर्मियों ने चैंबर में पहुंचाया। उन्हें व्हील चेयर पर ले जा गया। बाद में न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना ने कहा कि मामले में आदेश अब चेंबर में सुनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed