फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nirbhaya Case: Delhi Patiala House Court appoints Adocate Ravi Qazi counsel for convict Pawan Gupta

निर्भया मामला: अब रवि काजी लड़ेंगे पवन गुप्ता का केस, कोर्ट ने किया नियुक्त

Thu, 13 Feb 2020 04:40 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 13 Feb 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Case: Delhi Patiala House Court appoints Adocate Ravi Qazi counsel for convict Pawan Gupta
निर्भया के दोषी - फोटो : अमर उजाला

निर्भया मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने गुरुवार को दोषियों को फांसी देने के लिए नया डेथ वारंट जारी करने की अर्जी पर सुनवाई सोमवार दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। दिल्ली सरकार और निर्भया के माता-पिता की अर्जी पर की जा रही सुनवाई में कोर्ट ने एक दोषी पवन गुप्ता के लिए एक वकील रवि काजी को नियुक्त कर दिया। कोर्ट ने यह भी कहा कि कानूनी सहायता महज दिखावा के लिए नहीं हो सकती। चारों दोषियों में से सिर्फ पवन के पास ही सुधारात्मक और दया याचिका का विकल्प है।

विज्ञापन


अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा ने कहा, मैं समझता हूं कि पवन के कानूनी वकील को भी थोड़ा समय मिलना चाहिए ताकि वह मुवक्किल का प्रभावी प्रतिनिधित्व कर सकें। ताकि दोषी को कानूनी सहायता महज दिखावा या सतही कार्रवाई जैसी नहीं लगे। कोर्ट ने पवन को वकील देने का यह फैसला तब किया, जब उसने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कानूनी सहायता देने का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। कोर्ट ने बुधवार को ही प्रक्रिया में देरी पर भड़कते हुए पवन को एक वकील देने का प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन


आखिरी सांस तक जीवन का संरक्षण
जज ने कहा, संविधान का अनुच्छेद 21 दोषियों का आखिरी सांस तक जीवन और स्वतंत्रता का संरक्षण करता है। मेरे विचार में यह मामला कानूनी अधिकार दोषी के कानूनी विकल्पों के खत्म होने के अधिकार से जुड़ा है और कोर्ट दोषी के मौलिक अधिकारों को नजरअंदाज नहीं कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज केंद्र की अर्जी पर सुनवाई, विनय की याचिका पर फैसला
वहीं, सुप्रीम कोर्ट में दोषियों को अलग-अलग फांसी देने की मांग की केंद्र की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। साथ ही एक दोषी विनय शर्मा की दया याचिका के खिलाफ याचिका पर शीर्ष अदालत फैसला सुनाएगा। जबकि एक और दोषी पवन के लिए कोर्ट ने वरिष्ठ वकील अंजना प्रकाश को न्याय मित्र बनाया है।

निर्भया की मां बोली, अगली तारीख फिर उम्मीद के साथ आऊंगी
मुझे कोर्ट पर भरोसा है। मगर जब डेथ वारंट जारी नहीं हुआ तो मैं अगली तारीख पर इसी उम्मीद और भरोसे के साथ फिर आऊंगी। -निर्भया की मां है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed