{"_id":"5e73e3ca8ebc3e78ad1743c8","slug":"nirbhaya-case-delhi-latest-news-all-the-culprits-got-aggressive-due-to-not-stopping-the-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nirbhaya Case: फांसी पर रोक नहीं लगने पर आक्रामक हुए सभी दोषी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nirbhaya Case: फांसी पर रोक नहीं लगने पर आक्रामक हुए सभी दोषी
Fri, 20 Mar 2020 02:59 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 20 Mar 2020 02:59 AM IST
विज्ञापन
निर्भया मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फांसी की सजा की जानकारी मिलने के बाद निर्भया के दोषियों के बर्ताव में अचानक परिवर्तन आ गया। सभी दोषी आक्रामक होकर शोर मचाने लगे। वह जोर-जोर से रोने लगे। दोषियों को चीखते देख जेल कर्मी वहां पहुंचे और उन्हें चुप करवाने की कोशिश की। जेलकर्मी उन्हें गीता का उपदेश देकर शांत करवाने की कोशिश में जुट गए। कुछ देर में जेल कर्मियों की मेहनत रंग लाई और वो धीरे-धीरे शांत हो गए।
विज्ञापन
जेल कर्मियों ने इन्हें समझाया गया कि हमारा शरीर नाशवान है। कभी भी इसका नाश हो सकता है। जेल सूत्रों का कहना है कि सुबह इन्हें लग रहा था कि इनके डेथ वारंट को टाल दिया जाएगा। सुबह से ही सभी दोषी कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रहे थे। दोपहर तक उनके चेहरे पर तनाव बढ़ने लगा और आदेश के आते ही उन्होंने आपा खो दिया।
विज्ञापन
उन्होंने खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश के साथ ही सुरक्षाकर्मियों से भी लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया। उनके चीखने पर जेलकर्मी वहां पहुंच गए और उन्हें समझाने लगे लेकिन सभी जोर-जोर से रोने लगे। अक्षय कह रहा था कि उसे फंसाया गया है। वहीं विनय भी खुद को निर्दोष बता रहा था। रात का खाना खाने का आग्रह किया तो इन्होंने खाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन