फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nirbhaya case convict vinay sharma sends plea to president withdraw my mercy plea as no sign there

निर्भया के दोषी विनय शर्मा ने राष्ट्रपति से किया निवेदन, 'मेरी दया याचिका वापस कर दें'

Sat, 07 Dec 2019 02:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 07 Dec 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
nirbhaya case convict vinay sharma sends plea to president withdraw my mercy plea as no sign there
विनय शर्मा(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

निर्भया कांड के दोषी विनय शर्मा ने शनिवार को राष्ट्रपति के पास एक याचिका भेजकर उनसे अनुरोध किया है कि गृहमंत्रालय ने उसकी जो दया याचिका उन्हें भेजी है उसे तुरंत वापस कर दें। 

विज्ञापन


विनय शर्मा ने अपनी ताजा याचिका में कहा है कि जो दया याचिका गृहमंत्रालय ने राष्ट्रपति को भेजी है उसमें न तो उसके हस्ताक्षर हैं और न ही उसके द्वारा अधिकृत है, इसलिए राष्ट्रपति उसे वापस कर दें।
विज्ञापन


 


गृहमंत्रालय ने दया याचिका खारिज करने की भेजी है सिफारिश
गृहमंत्रालय ने राष्ट्रपति से निर्भया कांड के दोषी विनय शर्मा की दया याचिका खारिज करने की सिफारिश की है। मंत्रालय ने शुक्रवार को दया याचिका की फाइल अंतिम निर्णय के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेज दी।

दो दिन पहले दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी गृहमंत्रालय को रिपोर्ट भेजी थी, जिसमें कहा गया था कि दोषी की सजा किसी भी सूरत में माफ किए जाने योग्य नहीं है। दिल्ली सरकार ने भी विनय की याचिका खारिज कर दी थी।

2012 में दिया था जघन्य वारदात को अंजाम

पैरा मेडिकल छात्रा के दुष्कर्म और हत्या मामले के चार दोषियों में से एक विनय ने फांसी की सजा से माफी की अर्जी दी गई थी। अब याचिका खारिज होने के बाद विनय को फांसी पर चढ़ाने का काम जल्द ही हो सकता है।

2012 में इस घटना की वीभत्सता ने पूरे देश की मनोदशा को हिला कर रख दिया था। लोगों में गुस्से के उबाल को देखते हुए सरकार ने दुष्कर्म मामले में सख्त कानून लाई थी।

निर्भया कांड के क्षमा याचिका का मामला उस वक्त सामने आया है, जब देश एक बार फिर हैदराबाद और उन्नाव दुष्कर्म मामले को लेकर उबाल पर है। इससे पहले, 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने भी दोषियों की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed