फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nine year old girl kidnapped and misdeed with her at knife point in Delhi

दिल्ली में नौ साल की बच्ची संग दुष्कर्म: चाकू की नोक पर मासूम को ले गया दरिंदा, चिल्लाई तो चेहरे पर किया वार

Tue, 20 Jun 2023 07:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Jun 2023 07:40 PM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक आरोपी बच्ची के एक मकान में ले गया और जहां बच्ची के दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे चाकू मारने की धमकी दी और उसके चेहरे पर वार कर दिया। 

विज्ञापन
nine year old girl kidnapped and misdeed with her at knife point in Delhi
दिल्ली में नौ साल की बच्ची संग दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के विकासपुरी थाना इलाके में नौ साल की बच्ची को चाकू की नोक पर अगवा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे धर दबोचा। आरोपी पेशे से ई-रिक्शा चालक है और इलाके में आता जाता रहता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने विकासपुरी में प्रदर्शन किया। जिन्हें पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कर दिया।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान निहाल विहार निवासी सुनील उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। सोमवार दोपहर पुलिस को विकासपुरी इलाके में एक नौ साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची ने बच्ची की काउंसलिंग करवाई और फिर मेडिकल करवाकर अगवा और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि बच्ची की मां सोमवार को इलाज करवाने के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल गई थी। बच्ची घर में अकेली थी। वह दोपहर में अपनी चाची के घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में सुनील मिला और बच्ची को चाकू के नोक पर अगवा कर लिया। 

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक आरोपी बच्ची के एक मकान में ले गया और जहां बच्ची के दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे चाकू मारने की धमकी दी और उसके चेहरे पर वार कर दिया। बच्ची के लगातार शोर मचाने पर पकड़े जाने के डर से आरोपी वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसके जरिए पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली। बाद में पुलिस ने आरोपी को निहाल विहार इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed