फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nine-year-old girl found hanging

Delhi NCR News: नौ साल की बच्ची फंदे से लटकी मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
-भारत नगर इलाके की घटना, पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कारण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत नगर इलाके में एक नौ साल की बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बच्ची झुग्गी में फंदे से लटकी मिली। पुलिस को घटना को लेकर दो कॉल मिली, एक अस्पताल से जबकि एक शक्ति नगर एक्सटेंशन स्थित झुग्गियों से मिली। जिसमें बच्ची के संदिग्ध हालत में मौत की जानकारी दी गई। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच के दौरान पुलिस ने झुग्गी के ऊपरी हिस्से में छत से बंधी एक चुन्नी को बरामद की, जिससे बच्ची लटकी हुई मिली थी।

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9:52 बजे भारत नगर थाने को दीप चंद बंधु अस्पताल से सूचना मिली कि एक नौ साल की बच्ची को लेकर उसके पिता अस्पताल लाए हैं। जो बेटी के फांसी लगाने की बात कह रहे हैं। अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची के पिता ने बताया कि बच्ची झुग्गी में फंदे से लटकी मिली थी। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी कि 10.21 बजे पुलिस के पास एक और कॉल आई, जिसमें बताया गया कि बच्ची की संदिग्ध हालत में मौत हुई है। पुलिस तुरंत झुग्गी पहुंची। साथ ही क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां छानबीन करने के बाद साक्ष्य हासिल किए। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस कॉल करने वाले की भी पहचान करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed