फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nine Nigerians arrested with drugs worth Rs 300 crore in Greno

Noida : ग्रेनो में 300 करोड़ की ड्रग्स के साथ नौ नाइजीरियाई गिरफ्तार, विदेशों मे हो रही थी सप्लाई

Thu, 18 May 2023 10:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 18 May 2023 10:27 AM IST
सार

नाइजीरियाई नागरिक ड्रग्स बनाकर देश-विदेश में सप्लाई करते थे। पुलिस की स्वाट टीम ने मौके से 200 करोड़ रुपये की 46 किग्रा एमडीएम ड्रग्स और 100 करोड़ का मादक पदार्थ बनाने के रसायन सहित कच्चा सामान बरामद किया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का दावा है कि ड्रग्स की अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद हुई है।

विज्ञापन
Nine Nigerians arrested with drugs worth Rs 300 crore in Greno
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर के जैतपुर गांव में मकान में चल रही लैब से 300 करोड़ से अधिक की ड्रग्स बरामद कर नौ विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। नाइजीरियाई नागरिक ड्रग्स बनाकर देश-विदेश में सप्लाई करते थे। पुलिस की स्वाट टीम ने मौके से 200 करोड़ रुपये की 46 किग्रा एमडीएम ड्रग्स और 100 करोड़ का मादक पदार्थ बनाने के रसायन सहित कच्चा सामान बरामद किया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का दावा है कि ड्रग्स की अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने मादक पदार्थ बनाने वाले नाइजीरियाई गिरोह की सूचना के बाद से जांच शुरू कर दी थी। गोलचक्कर के पास से एमडीएम ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनसे मिले सुराग के बाद जैतपुर से इमैनुअल, अजोकू उबाका, डैमियल अजूह, द्रामेमोम्ड, लेवी उजोचुक्व, जैकब, कोफी, चिडी इजीअग्वा व अजोकू को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


आरोपी दिल्ली-एनसीआर में ड्रग का सिंडिकेट चलाते थे। ग्रेनो अक्सर जगह बदलकर मादक पदार्थ बनाते थे और ड्रग्स दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में सप्लाई करते थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बनाते थे मादक पदार्थ

आरोपी इफेड्रिन को अन्य रसायन के साथ मिलाकर बर्नर पर गर्म करते थे। इसके बाद एसीटोन, एथेनॉल और मिथेनॉल आदि मिलाते थे। इससे बने द्रव को मिथेनॉल और एसिटोन के साथ फ्रीज किया जाता था। सिंथेटिक ड्रग बेहद खतरनाक होता है। इसे तैयार करते समय आरोपी अपने को बचाने के लिए मास्क का प्रयोग करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed