{"_id":"57f2a7df4f1c1bab3326fcce","slug":"nine-months-child-dead-after-fall-in-a-bucket-of-water","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पानी से भरी बाल्टी में गिरा नौ माह का मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी से भरी बाल्टी में गिरा नौ माह का मासूम, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
बच्चे की मौत
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाथरूम में छोटे बच्चों को छोड़ना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका नमूना रविवार को गोकलपुरी इलाके में देखने को मिला। नौ माह के एक मासूम की बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
मासूम की शिनाख्त आहिल खान के रूप में हुई है। पुलिस ने सोमवार को जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद से आहिल के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, आहिल परिवार के साथ गली नंबर-12, मुस्तफाबाद में रहता था। इसके परिवार में पिता शाहजाद खान, मां सायरा और तीन साल का एक भाई है।
विज्ञापन
कपड़े लेने के लिए चली गई थी मां
डेमो
- फोटो : demo pic
शाहजाद कपड़ा बेचने का काम करता है। रविवार सुबह सायरा अपने दोनों बच्चों को नहलाने की तैयारी कर रही थी। सायरा ने बाल्टी भी भर ली थी। इस बीच वह कपड़े लेने के लिए अंदर चली गई।
कुछ देर बाद जब वापस लौटी तो देखा की आहिल मुंह के बल बाल्टी में गिरा हुआ था। फौरन सायरा पति के साथ आहिल को चाचा नेहरू अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस आशंका जता रही है कि बाल्टी पकड़कर खड़े होने के दौरान आहिल बाल्टी में मुंह के बल गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। गोकलपुरी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।