फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nine feet long python found in Kalindi Kunj Metro Depot in Delhi

दिल्ली: कालिंदी कुंज मेट्रो डिपो में मिला नौ फीट लंबा अजगर, दहशत में स्टाफ

Thu, 02 May 2019 06:45 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 02 May 2019 06:45 AM IST
विज्ञापन
Nine feet long python found in Kalindi Kunj Metro Depot in Delhi
दिल्ली मेट्रो के कालिंदी कुंज डिपो में मिला अजगर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली मेट्रो के कालिंदी कुंज डिपो में बुधवार को 9 फीट लंबा अजगर (इंडियन रॉक पायथन) मिलने से स्टाफ में दहशत मच गई। इस बाबत वन्य प्राणी संरक्षण विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन्य प्राणी संरक्षण विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे डीएमआरसी स्टाफ कालिंदी कुंज डिपो में काम कर रहा था। इसी दौरान स्टाफ ने ट्रैक के पास डिपो की झाड़ियों में अजगर देखा। अजगर को देखते ही स्टाफ मौके से भाग खड़ा हुआ और वन्य प्राणी संरक्षण विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन


इसके बाद वन्य प्राणी विभाग की टीम कालिंदी कुंज डिपो पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत से झाड़ियों से अजगर को बाहर निकाला। बताया गया है कि अजगर शायद गर्मी में ठंडक और खाने की तलाश में जंगली इलाके से डिपो तक पहुंच गया। वन्य प्राणी विभाग के सूत्रों का कहना है कि 24 घंटे तक अगर अजगर स्वस्थ रहता है तो उसे उसके अनुकूल जंगल में छोड़ दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed