{"_id":"56e957164f1c1b6d5b8b4714","slug":"nine-duty-magistrate-for-jat-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलन से निपटने के लिए बनाए नौ ड्यूटी मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलन से निपटने के लिए बनाए नौ ड्यूटी मजिस्ट्रेट
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 16 Mar 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
Jat Agitation
जाटों द्वारा सरकार को अल्टीमेटम दिए जाने के बाद इस बार प्रशासन ने पहले से ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को अतिरिक्त जिला उपायुक्त मनीराम शर्मा ने मेवात में जाट आरक्षण के संबंध में कानून एवं शांति बनाए रखने के लिए नौ ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए हैं।
विज्ञापन
सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट दंड प्रक्रिया नियमवाली 1973 द्वारा प्रदत शक्तियों का प्रयोग करेंगे व अपने-अपने क्षेत्र का ध्यान रखेंगे ताकि किसी भी किस्म की कोई अप्रिय घटना न घटे। उपद्रव या शांतिभंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
जिनमें जिला राजस्व अधिकारी राजेंद्र सिंह, तहसीलदार बस्तीराम, नायब तहसीलदार शेरसिंह, तहसीलदार तावडू़ विजय सिंह यादव, नायब तहसीलदार इंद्रजीत सिंह, तहसीलदार फिरोजपुर-झिरका प्रदीप देशवाल, नायब तहसीलदार चेतराम, तहसीलदार पुन्हाना मनीष यादव, नायब तहसीलदार नगीना जगदीश चंद्र की ड्यूटी लगाई गई है। इसके नूंह व फिरोजपुर झिरका के एसडीएम अपने-अपने उपमंडल में ओवर ऑल इंचार्ज होंगे।
विज्ञापन