फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nine crooks of gangster Neeraj Bawaniya gang arrested

तिहाड़ में बंद गैंगस्टर नीरज बवानिया गैंग के नौ बदमाश गिरफ्तार, बना रहे थे लूट की योजना 

Sat, 10 Aug 2019 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 10 Aug 2019 06:03 AM IST
विज्ञापन
Nine crooks of gangster Neeraj Bawaniya gang arrested
arrest - फोटो : अमर उजाला

कंझावला थाना पुलिस ने तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर नीरज बवानिया गैंग के नौ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाश इलाके में चलने वाले 24×7 स्टोर और पेट्रोल पंप को लूटने के मकसद से आए थे। पुलिस ने इनके पास से दो पिस्टल, तीन तमंचे, 20 कारतूस, दो फरसे और तीन लग्जरी कारें बरामद की हैं।

विज्ञापन


 पकड़ा गया एक बदमाश नवीन उर्फ विक्की नीरज बवानिया के साथ मिलकर जेल वैन में विरोधी गैंग के बदमाश की पीट-पीट कर हत्या करने व बागपत में पुलिस हिरासत से अमित नाम के बदमाश को भगाने के मामले में शामिल था। पकड़े गए बदमाशों पर संगीन मामले दर्ज हैं।  रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा ने बताया कि कंझावला थाने में तैनात सिपाही हवा सिंह बुधवार रात इलाके में गश्त कर रहा था। 
विज्ञापन


जोंती गांव स्थित एक विवादित मकान के सामने उसने कुछ लग्जरी गाड़ियां खड़ी देखीं और कुछ संदिग्ध युवक इधर- उधर धूम रहे थे। विवादित होने की वजह से इस मकान में कोई रहता नहीं है। शक होने पर हवा सिंह ने इसकी जानकारी अपने आला अधिकारियों को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसीपी रमेश कुमार के नेतृत्व में पहुंचे करीब दो दर्जन पुलिसकर्मियों ने उक्त मकान को चारों तरह से घेर लिया। पुलिस ने बदमाशों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। इस दौरान कुछ बदमाशों ने भागने की कोशिश भी की। लेकिन भागने के दौरान सरिया में चोट लगने से घायल हो गए। उसके बाद पुलिस ने वहां मौजूद सभी 9 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने हथियारों के साथ साथ मर्सीडीज बेंज, स्कार्पियो, ट्योटा लिवा कार बरामद की। पुलिस कार के मालिकों की पहचान कर रही है। 

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान रोहतक निवासी नवीन उर्फ विक्की, सोनीपत निवासी अरविंद, महरौली निवासी सुबेग सिंह, बाजतिपुर गांव दिल्ली निवासी नीरज, कालकाजी निवासी दिनेश सोनी, पलवल निवासी महेश डागर, नरेश, करण और कालकाजी निवासी अमित के रूप में हुई। 

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह गैंगस्टर नीरज बवानिया गैंग के सदस्य हैं। नीरज बवानिया के निर्देश पर लूटपाट के अलावा कारोबारियों से उगाही करते हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश इलाके में चलने वाले 24×7 स्टोर और पेट्रोल पंप को लूटने के मकसद से आए थे। 

बिना सिमकार्ड वाले मोबाइल से बदमाश करते थे बातचीत 

पुलिस की सर्विलांस से बचने के लिए बदमाश बिना सिमकार्ड वाले मोबाइल से बातचीत करते थे। बदमाश सेकेंड लाइन एप का इस्तेमाल कर वाईफाई के जरिए फोन पर बात करते थे। इस एप के जरिए फोन करने पर फोन सुनने वालों के पास कनाडा का नंबर आता है। मोबाइल में सिम नहीं होने पर पुलिस की निगरानी से बदमाश बच जाते थे। 

स्नातक में पढने वाला युवक हाल में हुआ था गैंग में शामिल 
जांच में पता चला कि पकड़ा गया एक बदमाश करण अभी स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। जल्द रुपये कमाने के लिए वह गैंग से जुड़ गया। अभी उसके खिलाफ एक भी मामला दर्ज नहीं है। इसी तरह अमित भी स्नातक करने के बाद प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने लगा। लेकिन आमदनी कम होने की वजह से वह गैंग में शामिल हुआ। वहीं अरविंद (टेक्सटाइल डिजाइनिंग) विषय में बीएससी करने के बाद गैंग से जुड़ गया। उसे 2015 में स्पेशल सेल ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed