{"_id":"c11013adc9b67767113c22119a9786b6","slug":"nine-criminals-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से मुठभेड़ के बाद हत्थे चढ़े नौ बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से मुठभेड़ के बाद हत्थे चढ़े नौ बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 26 Oct 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित देबू कंपनी में शुक्रवार रात चोरी कर रहे बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। इसके बाद पुलिस ने घेरकर गिरोह के नौ सदस्यों को धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से .32 बोर की पिस्टल और आठ चाकू बरामद किए गए। पकड़े गए आठ आरोपी बुलंदशहर, जबकि एक शाहजहांपुर का रहने वाला है। बदमाशों की आहट मिलने के बाद कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
सीओ अनूप कुमार के मुताबिक शुक्रवार रात गश्त के दौरान एसओ अश्विनी कुमार को देबू कंपनी में कुछ चोरों के घुसने की सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने चौकी इंचार्ज और फोर्स के साथ वहां छापा मारा। चोर वारदात को अंजाम देने में जुटे थे। अचानक आवाज सुनकर चोरों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
इस बीच पुलिस की टीम ने बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान कस्बा अकराबाद, थाना स्याना बुलंदशहर निवासी चांद, मोहम्मद अली, नौशाद, रुक्कन सराय निवासी तफ्सील उर्फ समीर, इमामबाड़ा निवासी हनीफ, खुर्जा नगर निवासी नौशाद व ताहिर और स्याना थाने के हापुड़ बस अड्डा मोहल्ला निवासी रेहान और शाहजहांपुर के चमलनी थाना अट्टा चौराहा निवासी ताहिर के रूप में हुई। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन