{"_id":"5f9c41e38ebc3e3b4b419f15","slug":"nikita-murder-case-remand-of-third-accused-rehan-ends-court-sent-him-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकिता हत्याकांड : तीसरे आरोपी रेहान का रिमांड खत्म, कोर्ट ने जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकिता हत्याकांड : तीसरे आरोपी रेहान का रिमांड खत्म, कोर्ट ने जेल भेजा
Fri, 30 Oct 2020 10:10 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 30 Oct 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
मुख्य आरोपी तौसिफ और उसका साथी रेहान
- फोटो : अमर उजाला
निकिता हत्याकांड में तौसीफ के साथ वारदात में शामिल रेहान का रिमांड शुक्रवार को खत्म हो गया। वीडियो कांफ्रेंसिग से हुई पेशी के बाद न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। रिमांड के दौरान रेहान ने पुलिस को बताया कि उसने दोस्ती के चक्कर मे आकर अपनी जिंदगी खराब कर ली। वह नहीं जानता था कि तौसीफ निकिता को गोली मार देगा।
विज्ञापन
रेहान ने पुलिस पूछताछ में बताया कि तौसीफ ने उसे कहा था कि बल्लभगढ़ में निकिता से मिलवा कर लाता हूं। तौसीफ की पिछली हरकत से रेहान को उम्मीद थी कि तौसीफ निकिता को जबरन कार में बैठाएगा, मगर जब तौसीफ ने वहां तमंचा निकाल लिया तो वह घबरा गया। रेहान के परिवार में चार भाई बहन हैं। बड़ा भाई शादीशुदा है और दो छोटी बहन हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक रेहान का पुराना कोई अपराधिक रिकार्ड नहीं है। वह केवल कॉलेज की दोस्ती के कारण तौसीफ को जानता था।