Waqf Bill: अलर्ट मोड में दिल्ली पुलिस, संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ी, सुरक्षाबलों की 10 यूनिट तैनात
राजधानी दिल्ली में वक्फ संशोधन विधेयक मामले को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं। कई संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाई गई है। वहीं सभी जिलों को अद्धसैनिक बलों की पांच से 10 कंपनियां दी गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस ने जामिया नगर व उत्तर-पूर्वी दिल्ली समेत संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कुछ भी अनहोनी न हो। हालांकि जामिया यूनिवर्सिटी को लेकर हंगामे के इनपुट हैं, हालांकि यूनिवर्सिटी में अभी छुट्टियां चल रही हैं। पूरी दिल्ली में बृहस्पतिवार शाम तक पूरी तरह शांति बनी हुई थी। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली थी।
वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा को लेकर बुधवार से ही सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को इस सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि असामाजिक तत्व कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ न पाएं।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कई संवेदनशील क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रि गश्त बढ़ा दी है और अतिरिक्त तैनाती की व्यवस्था की गई है। दिल्ली पुलिस मुख्यालय में बैठने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी) को कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया जा चुका है। दिल्ली पुलिस मुख्यालय से 24 घंटे अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है।
सभी जिलों को अद्धसैनिक बलों की पांच से 10 कंपनियां दी गईं
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस उपायुक्त ने अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले ही योजना बना ली थी। किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सभी जिलों को अद्धसैनिक बलों की पांच से 10 कंपनियां दी गई हैं। संवेदनशील इलाके वाले जिलों को ज्यादा कंपनियां दी गई हैं। सभी अर्द्धसैनिक बलों को इलाके में तैनात कर दिया गया है और गश्त करवाई जा रही है।
ये भी पढ़ें: Lalu Prasad Yadav: वक्फ बिल पर लालू ने ICU से दिया जवाब, लोकसभा में अमित शाह ने की थी टिप्पणी
दिल्ली में सुरक्षा को लेकर चौकसी बरती जा रही है। दिल्ली पुलिस सभी जगह नजर रखे हुए है। हालांकि मध्य दिल्ली में किसी तरह की हलचल होने की सूचना नहीं है। किसी को भी कानून व्यवस्था की स्थिति को खराब नहीं करने दिया जाएगा। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-एम. हर्षवर्धन, पुलिस उपायुक्त, मध्य जिला, दिल्ली पुलिस
अप्रिय घटना के इनपुट नहीं
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वक्फ संशोधन बिल को लेकर किसी तरह की अप्रिय घटना होने के इनपुट नहीं हैं। हालांकि जामिया नगर में कुछ होने की बात कही जा रही है। इस समय जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी बंद है।