फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Waqf Bill in Parliament Lalu yadav Reply on Amit Shah Lok Sabha Comment news update in hindi

Lalu Prasad Yadav: वक्फ बिल पर लालू ने ICU से दिया जवाब, लोकसभा में अमित शाह ने की थी टिप्पणी

Thu, 03 Apr 2025 09:22 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 03 Apr 2025 09:22 PM IST
सार

संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लालू प्रसाद यादव का जिक्र कर टिप्पणी की थी। दिल्ली के अस्पताल में इलाज करा रहे लालू ने आज शाह की टिप्पणी पर जवाब दिया।

विज्ञापन
Waqf Bill in Parliament Lalu yadav Reply on Amit Shah Lok Sabha Comment news update in hindi
लोकसभा में अमित शाह और दिल्ली में लालू प्रसाद यादव (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और UPA सरकार के कार्यकाल में केंद्रीय रेल मंत्री रहे लालू प्रसाद यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी का जवाब दिया। लालू के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भाषण का एक छोटा वीडियो क्लिप साझा किया गया। 'भाजपा और संघ के अज्ञानी मूर्खों' की आलोचना करते हुए लालू ने शाह या किसी अन्य नेता का नाम लेने से परहेज किया। एक्स पोस्ट में लिखा गया, 'मैंने वक्फ भूमि की रक्षा के लिए एक कड़े कानून की वकालत की थी, जिसे आप हड़पने की कोशिश कर रहे हैं।' वे पिछले सप्ताह वक्फ (संशोधन) विधेयक के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा आयोजित 'धरना' में शामिल हुए थे।'
विज्ञापन


अदालत से सजा के कारण चुनाव नहीं लड़ सकते लालू
इससे पहले बुधवार को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर लोकसभा में चर्चा के दौरान गृह मंत्री शाह ने लालू के 2013 के भाषण का जिक्र किया था। बकौल शाह, लालू ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार की तरफ से पेश किए गए वक्फ में 'और अधिक कड़े' संशोधनों का आह्वान किया था। मांग करने में राजद भी शामिल था। बता दें कि नई दिल्ली के एम्स में इलाज करा रहे 70 वर्षीय लालू को चारा घोटाले के कई मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है। इसके कारण उन्हें चुनाव लड़ने से भी वंचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Parliament Live: वक्फ बिल पर चर्चा; खरगे ने कहा- इस बिल में कई खामियां, सरकार की मंशा ठीक नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू की हुंकार, कहा- मैं अकेला ही काफी था, अभी के समय में सांसद न रहने का अफसोस
लालू ने 1990 में बिहार के सीएम रहते हुए भाजपा के तत्कालीन फायरब्रांड नेता लाल कृष्ण आडवाणी की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। सोमनाथ से चली अयोध्या रथ यात्रा को बिहार में रोकने पर गर्व करने वाले लालू ने कहा, मुझे ऐसे समय में संसद में न होने का अफसोस है जब मुसलमानों, अन्य अल्पसंख्यकों और आम तौर पर गरीबों के अधिकारों और संविधान पर हमला हो रहा है। मैं इन लोगों से अकेले ही मुकाबला कर सकता था (अकेला ही काफी था)'।


शाह की टिप्पणी के जवाब में राजद सुप्रीमो ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, संसद सदस्य न होने के बावजूद मुझे आपके विचारों और आपकी चिंताओं में अपना नाम देखकर खुशी हुई। बकौल लालू, उन्होंने अपने जीवन में जो कुछ भी पाया है, वह वैचारिक प्रतिबद्धता के कारण ही मिला है।

गौरतलब है कि वक्फ (संशोधन) विधेयक का इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों पर भी असर पड़ने की उम्मीद है। चुनाव में राजद के नेतृत्व वाला महागठबंधन भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए से मुकाबला करेगा, जो दो दशकों से राज्य पर शासन कर रहा है।

ये भी पढ़ें- Waqf Bill in Rajya Sabha: बीजद के अचानक लिए फैसले से बदला राज्यसभा का गणित, जानें कैसे कमजोर हुआ विपक्ष 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed