{"_id":"58de7af34f1c1b866b63db13","slug":"nigerians-payed-namaz-in-greater-noida-after-voilence","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरियाई हमला: पुलिस सुरक्षा में अदा की अफ्रीकियों ने जुमे की नमाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइजीरियाई हमला: पुलिस सुरक्षा में अदा की अफ्रीकियों ने जुमे की नमाज
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 31 Mar 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में रहने वाले अफ्रीकियों में अभी भी दहशत बरकरार है। पुलिस के कड़े सुरक्षा प्रबंध करने के बावजूद अफ्रीकी नागरिक एहतियात बरत रहे हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने के लिए अफ्रीकी छात्रों ने पुलिस सेे सुरक्षा और वाहन की मांग की।
विज्ञापन
इस पर शारदा विवि की बस से उन्हें नॉलेज पार्क स्थित मस्जिद ले जाया गया। जहां पुलिस सुरक्षा में उन्होंने नमाज अदा की। वहीं पुलिस की ओर से अफ्रीकी छात्रों और नागरिकों की मदद के लिए बनाए गए व्हाट्स ऐप ग्रुप पर लगातार संदेश भेजकर सुरक्षा व मदद की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
इसी ग्रुप पर शुक्रवार को अफ्रीकी छात्रों ने पुलिस से जुमे की नमाज अदा करने के लिए मदद की मांग की। पुलिस ने शारदा विवि प्रशासन से संपर्क साधकर अफ्रीकी छात्रों को बस का प्रबंध कराया।
विज्ञापन
बस में सवार होकर छात्र नॉलेज पार्क स्थित मस्जिद पर पहुंचे। यहां उनके पहुंचने से पहले सुरक्षा और कड़ी कर दी गई थी। वहां बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी और दो पीसीआर मौजूद थी। अफ्रीकी छात्रों के नमाज अदा करने तक पुलिस यहां मौजूद रही। इसके बाद अफ्रीकियों को बस से उनके घरों तक पहुंचाया गया।