{"_id":"5c81549abdec2214666d6952","slug":"nigerian-man-arrest-with-sixteen-million-heroin","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान से हेरोइन मंगाकर करता था सप्लाई, 16 करोड़ की हेरोइन के साथ नाइजीरियाई धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफगानिस्तान से हेरोइन मंगाकर करता था सप्लाई, 16 करोड़ की हेरोइन के साथ नाइजीरियाई धरा
Thu, 07 Mar 2019 10:57 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
हेरोइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 16 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ एक नाइजीरियाई को दबोचा है। आरोपी की पहचान ओकोया इफींयाई जे उर्फ जॉन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से चार किलो हेरोइन बरामद है। आरोपी ने खुलासा किया है कि वह दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर भारतीय राज्यों में अपने नेटवर्क के जरिये हेरोइन सप्लाई करता था। अफगानिस्तान से हेरोइन मंगाकर यूके, फ्रांस, कनाडा और साउथ अफ्रीका में भी कोरियर के जरिये हेरोइन की सप्लाई करता था।
विज्ञापन
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त पीएस कुशवाहा ने बताया कि कुछ माह में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नशे का धंधा करने वाले लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ था। मौजूदा समय में अफगानिस्तान के रास्ते हेरोइन भारत में आ रही थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि चंदर विहार, निलोठी में रहने वाला नाइजीरियाई नागरिक ओकोया दिल्ली-एनसीआर के अलावा विदेशों में हेरोइन की सप्लाई कर रहा है।
विज्ञापन
आरोपी को दबोचने के लिए एसीपी अत्तर सिंह, इंस्पेक्टर चंद्रीका प्रसाद और अमुल त्यागी व अन्य की टीम ने छानबीन शुरू की। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी ने अपने नाइजीरियाई साथी के जरिये अफगानिस्तान से हेरोइन भारत मंगाई है। इस बीच मंगलवार पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हेरोइन को सेक्टर-19, द्वारका के पास किसी को सप्लाई करने आने वाला है। पुलिस ने रात करीब 9.15 बजे आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन