फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nigerian citizens misbehaved with Delhi Police

नाइजीरियाई नागरिकों ने काटा बवाल: पुलिस से की बदसलूकी, बिना वीजा के रह रहे विदेशियों को पहुंचे थे पकड़ने

Sat, 07 Jan 2023 10:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 07 Jan 2023 10:26 PM IST
सार

पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि राजू पार्क इलाके में कुछ विदेशी नागरिक बिना वीजा के यहां रह रहे हैं। सूचना के बाद दोपहर करीब 2.30 नारकोटिक्स स्क्वॉड की टीम राजू पार्क पहुंची। पुलिस ने एक विदेशी को हिरासत में लिया तो बाकी भड़क गए।

विज्ञापन
Nigerian citizens misbehaved with Delhi Police
नाइजीरियाई नागरिकों ने काटा बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के नेबसराय इलाके में शनिवार दोपहर नाइजीरियाई नागरिकों ने खूब बवाल किया। दरअसल जिले का नारकोटिक्स स्क्वॉड बिना वीजा के अवैध रूप से रह रहे तीन आरोपियों को पकड़ने पहुंचा था। इसका विरोध करते हुए इन लोगों ने पुलिस का घेराव किया और बदसलूकी शुरू कर दी।

विज्ञापन


हालात को देखते हुए पुलिस को वहां से जाना पड़ा। शाम को स्थानीय पुलिस की मदद से पुलिस ने एक बार फिर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन इस बार करीब 150 से 200 विदेशी नागरिक इकट्ठा हो गए। इन लोगों ने पुलिस वाहनों को घेर लिया। आसपास के थानों से पुलिस बुलाकर इन लोगों को खदेड़ा गया।
विज्ञापन


बाद में मौके से एक महिला समेत चार विदेशी नागरिकों को काबू किया गया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। बाकी आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। खुद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि राजू पार्क इलाके में कुछ विदेशी नागरिक बिना वीजा के यहां रह रहे हैं। सूचना के बाद दोपहर करीब 2.30 नारकोटिक्स स्क्वॉड की टीम राजू पार्क पहुंची। पुलिस ने एक विदेशी को हिरासत में लिया तो बाकी भड़क गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed