फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nigerian and her girlfriends arrested from Hyderabad airport

गर्लफ्रेंड के साथ नाइजीरियाई गिरफ्तार, बैंकॉक भागने के फिराक में था आरोपी, पुलिस के सामने खोले राज

Sat, 18 Aug 2018 07:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 18 Aug 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
Nigerian and her girlfriends arrested from Hyderabad airport
पुलिस की गिरफ्त में नाइजीरियन - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की द्वारका पुलिस की स्पेशल टीम ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले नाइजीरियाई को गर्लफ्रेंड के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट से दबोच लिया। 
विज्ञापन


गिरफ्तारी के समय आरोपी गर्लफ्रेंड के साथ बैंकॉक भागने के फिराक में था। उसकी पहचान इमास्वान हैनरी व  गर्लफ्रेंड की पहचान शीला डे के रूप में हुई। 

जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि द्वारका की रहने वाली वैष्णवी बालासुब्रहम्यम ने द्वारका साउथ थाने में शिकायत दी। उसने बताया कि मलेशिया के ऑयल और गैस कंपनी मैनेजर के पद पर नौकरी के नाम पर उससे आठ लाख रुपये की ठगी की गई। 
विज्ञापन


आरोपियों ने यस बैंक में उससे रुपये जमा कराए। जब वे दस्तावेज जारी करने के लिए और 65 हजार रुपये की मांग करने लगे तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। शिकायत मिलने पर  द्वारका थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को बैंक अकाउंट, सिम की जानकारी, इंस्ट्राग्राम और फेसबुक के स्टेटस की मदद से हैदराबाद एयरपोर्ट से पकड़ लिया। महिला आरोपी ने अपने फेसबुक स्टेटस पर बैंकॉक जाने की बात लिखी थी। इसी के जरिए पुलिस हैनरी और शीला डे तक पहुंच गई। 

आरोपियों के पास से पुलिस ने दो लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड, दो पासपोर्ट, पांच चेकबुक, 27 क्रेडिट व डेबिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, चार फर्जी पेन कार्ड, चार फर्जी वोटर आईकार्ड और एक लाख रुपये बरामद किए हैं।  

 हैनरी 2012 में पढ़ाई के वीजा पर भारत आया था। उसने हैदराबाद में कंप्यूटर कोर्स के साथ साथ स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed