{"_id":"610813f620cf237158664a6a","slug":"nia-re-register-case-in-israel-embassy-bomb-blast-case-in-delhi-early-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइल दूतावास बम धमाका: एनआईए ने मामले में दोबारा दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्राइल दूतावास बम धमाका: एनआईए ने मामले में दोबारा दर्ज किया केस
Mon, 02 Aug 2021 09:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 02 Aug 2021 09:19 PM IST
सार
इस साल की शुरुआत में इस्राइली दूतावास के पास हुए बम धमाके में एनआईए ने एक और केस दर्ज किया है। बता दें कि इस साल 29 जनवरी को दिल्ली स्थित इस्राइली दूतावास में धमाका हुआ था जिसकी जांच अब एनआईए कर रही है।
विज्ञापन
israel embassy blast
- फोटो : शुभम बंसल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस साल की शुरुआत में इस्राइली दूतावास के पास हुए बम धमाके में एनआईए ने एक और केस दर्ज किया है। बता दें कि इस साल 29 जनवरी को दिल्ली स्थित इस्राइली दूतावास में धमाका हुआ था जिसकी जांच अब एनआईए कर रही है।
विज्ञापन
NIA takes over and re-registers the case pertaining to a blast that took place outside the Israel Embassy in Delhi on January 29 this year: National Investigation Agency (NIA) pic.twitter.com/F42tjC21xZ
— ANI (@ANI) August 2, 2021
विज्ञापन
जुलाई में चार आरोपियों को मिली थी जमानत
अदालत ने इस्राइली दूतावास धमाका मामले में कारगिल लद्दाख से गिरफ्तार चार आरोपियों को जुलाई में जमानत प्रदान कर दी थी। दिल्ली पुलिस ने इन आरोपियों को इस्राइली दूतावास के नजदीक 29 जनवरी को हुए हल्की तीव्रता वाले बम धमाके के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पटियाला हाउस अदालत के मुख्य महानगर दंडाधिकारी डॉ. पंकज शर्मा ने नाजिर हुसैन, जुल्फिकार अली वजीर, अयाज हुसैन तथा मुजम्मिल हुसैन की दलीलों से सहमति जताते हुए जमानत प्रदान कर दी। सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने जमानत का आग्रह करते हुए कहा था कि जांच के सिलसिले में अब उनकी जरूरत नहीं है और उन्हें हिरासत में रखने से कोई मकसद पूरा नहीं होगा।
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि जांच अभी नाजुक दौर में है और आरोपियों को जमानत प्रदान करने से यह प्रभावित होगी। पुलिस ने कहा जांच में काफी साक्ष्य मिले हैं और इनकी जांच के लिए समय लगेगा।
स्पेशल सेल ने कारगिल पुलिस और एक अन्य एजेंसी के साथ संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम देते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इन चारों पर धमाके की साजिश रचने और उसे अंजाम देने का आरोप लगाया था। ये चारों आरोपी लद्दाख के कारगिल जिले में थांग गांव के रहने वाले हैं।
इस्राइली दूतावास के नजदीक 29 जनवरी की शाम करीब पांच बजे एक हल्की तीव्रता वाला धमाका हुआ था। धमाके से आसपास खड़ी कारों को हल्का नुकसान हुआ था। मामले की जांच दो फरवरी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी गई थी।