फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NIA asked to respond to Engineer Rashid's bail plea

Delhi NCR News: इंजीनियर राशिद की जमानत याचिका पर एनआईए से जवाब-तलब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
मामले की अगली सुनवाई 11 मार्च को होगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली।
हाईकोर्ट ने टेरर फंडिंग मामले में बारामूला के सांसद शेख अब्दुल राशिद उर्फ इंजीनियर राशिद की जमानत याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से पूछा कि क्या उनकी रिहाई की स्थिति में उनकी आवाजाही को किसी तय भौगोलिक क्षेत्र तक सीमित किया जा सकता है। न्यायमूर्ति प्रतिबा एम सिंह और न्यायमूर्ति मधु जैन की पीठ ने सुनवाई में कहा कि राशिद एक सांसद हैं, ऐसे में अगर उन्हें जमानत दी जाती है, तो उनकी मूवमेंट पर क्षेत्रीय रोक लगाने जैसे विकल्प पर विचार किया जा सकता है। कोर्ट ने एनआईए से इस बारे में निर्देश लेकर बताने को कहा है। हालांकि अदालत ने स्पष्ट किया कि उसने इस पर कोई अंतिम राय नहीं बनाई है।


राशिद के वकील ने दलील दी कि वह साढ़े छह साल से अधिक समय से जेल में हैं और इस दौरान दो बार उन्हें अंतरिम जमानत मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि राशिद ने कभी जमानत की शर्तों का उल्लंघन नहीं किया और गवाहों को प्रभावित करने की आशंका बेबुनियाद है। वकील ने यह भी बताया कि शुरुआत में 378 गवाहों की सूची थी, जिसे बाद में घटाकर 248 कर दिया गया, इसलिए ट्रायल पूरा होने में काफी समय लगेगा। एनआईए ने जमानत का विरोध किया है, लेकिन कोर्ट के सवाल पर एजेंसी ने कहा कि वह इस मुद्दे पर निर्देश लेकर जवाब देगी। मामले की अगली सुनवाई 11 मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed