फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NGT's two-day international conference from 19th

Delhi NCR News: एनजीटी का दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 19 से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समापन सत्र की मुख्य अतिथि होंगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की ओर से 19 और 20 सितंबर को विज्ञान भवन में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस अवसर पर सीजेआई न्यायमूर्ति सूर्यकांत, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी और एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव मौजूद रहेंगे।
20 सितंबर को सम्मेलन का समापन सत्र आयोजित होगा, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा, एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

सम्मेलन का विषय ‘पर्यावरण एवं जलवायु गतिशीलता का भविष्य’ रखा गया है। इसमें विभिन्न देशों के न्यायाधीश, पर्यावरण विशेषज्ञ, सरकारी अधिकारी और अन्य संबंधित विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन से जुड़ी गंभीर चुनौतियों पर चर्चा, प्रभावी उपायों और अनुभवों का आदान-प्रदान तथा टिकाऊ भविष्य की दिशा में साझा प्रयासों को बढ़ावा देना है। सम्मेलन में चार तकनीकी सत्र होंगे, जिनमें पर्यावरण से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed