फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NGT's rebuke raised garden waste.

एनजीटी की फटकार पर उपवन से उठाया कचरा

Sun, 28 Feb 2016 09:51 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 28 Feb 2016 09:51 AM IST
विज्ञापन
NGT's rebuke raised garden waste.
एनजीटी ने फटकार लगाई तो नगर निगम अफसरों को साईं उपवन की याद आई। शनिवार सुबह से महामाया स्टेडियम के पीछे साईं उपवन की जमीन पर नगर निगम ने सफाई अभियान चलाया। रविवार को भी कूड़ा उठाने का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


साईं उपवन (वन क्षेत्र) की 30 एकड़ जमीन पर नाले का पानी भरा हुआ है। निगम के स्वास्थ्य विभाग ने नाले की सफाई कर कूड़ा भी इसी जमीन पर डाल दिया।

सामाजिक संस्था ‘सोसायटी फॉर प्रोटेक्शन ऑफ इंवायरमेंट एंड बायोडायवर्सिटी’ और सामाजिक कार्यकर्ता सुशील राघव की जनहित याचिका एनजीटी ने शुक्रवार को उप नगर आयुक्त को कड़ी फटकार लगाई थी।
विज्ञापन


निगम की ओर से शुक्रवार को ही हलफनामा दाखिल किया जाना था, लेकिन सफाई न होने के कारण अधिकारियों ने यह नहीं किया। एनजीटी ने उप नगर आयुक्त को एनजीटी की बेंच ने वापस भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वे काम शुरू कराकर फोटो लेकर वापस एनजीटी पहुंचे थे। इसके बाद से निगम अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है।

शनिवार को निगम के सेनेट्री इंस्पेक्टर, उप नगर आयुक्त एसके तिवारी मौके पर पहुंचे और सफाई कराई। उप नगर आयुक्त एसके तिवारी ने बताया कि सोमवार को निगम की ओर से एनजीटी में शपथ पत्र दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed