फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ngt asked for action plan to fight with pollution in delhi from aap government within two days

SMOG : फिर लगाई NGT ने केजरी सरकार को फटकार, दो दिन में देना पड़ेगा एक्शन प्लान

Mon, 04 Dec 2017 05:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Dec 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
ngt asked for action plan to fight with pollution in delhi from aap government within two days
एनजीटी ने ऑड-ईवन पर केजरीवाल सरकार से पूछे सवाल - फोटो : अमर उजाला

नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल (एनजीटी) ने दिल्ली में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए एक बार फिर आप सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार ने विशेष आदेश के बावजूद रिपोर्ट तलब न करने में केजरीवाल सरकार के नाकाम रहने की कड़ी निंदा की है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव और पर्यावरण सचिव का हालही में तबादला होने का तथ्य देते हुए सरकार ने कहा कि उनको कार्रवाई योजना दाखिल करने के लिए और वक्त चाहिए। बता दें कि एनजीटी ने सरकार को अगले 48 घंटों के भीतर एक्शन प्लान दाखिल करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


एनजीटी ने आप को फटकारते हुए कहा,'आपकी कार्रवाई योजना कहां है? आपने इसे क्यों नहीं सौंपा? अगर आप हर किसी को बदलते रहेंगे, तो हम क्या कर सकते हैं? यदि लोग आपके साथ बने नहीं रहना चाहते हैं तो यह हमारी समस्या नहीं है। आप बैठकें करते रहे हैं लेकिन हमें बताइए कि वायु प्रदूषण से निपटने के लिए पिछले चार दिनों में आपने कोई काम किया, या कदम उठाया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑड-ईवन लागू करने में देरी से एनजीटी नाराज

ngt asked for action plan to fight with pollution in delhi from aap government within two days
odd even - फोटो : अमर उजाला

एनजीटी ने कहा,'हर अखबार की हेडलाइन में था कि इस हफ्ते वायु प्रदूषण का स्तर अधिक होने जा रहा। फिर भी आपने कोई कार्रवाई नहीं की। आप दो पहिया वाहनों के लिए छूट चाहते हैं लेकिन आप दिमाग का इस्तेमाल नहीं कर रहे कि ये 60 लाख वाहन सबसे ज्यादा प्रदूषण की वजह हैं।'

मालूम हो कि एनजीटी ने 28 नवंबर को केजरीवाल सरकार संग चार अन्य पड़ोसी राज्यों - पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान को प्रदूषण से निपटने पर एक एक्शन प्लान सौंपने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed