{"_id":"bd5e4d9e5cf14ffc6975045aad258370","slug":"next-year-will-not-be-tha-water-crisis-in-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल से टीएचए-नोएडा में नहीं होगा पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले साल से टीएचए-नोएडा में नहीं होगा पेयजल संकट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 03 Oct 2014 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगनहर बंद होने पर भी अगले साल टीएचए और नोएडा में गंगाजल का संकट नहीं होगा। सिंचाई विभाग मसूरी झाल पर गंगनहर में गेट बनाएगा। इस गेट के निर्माण पर 4.12 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
जल निगम ने एडवांस के तौर पर एक करोड़ रुपया सिंचाई विभाग को जारी कर दिया है। गंगनहर बंद होने के बाद सिंचाई विभाग गेट निर्माण का काम शुरू कर देगा। हालांकि इसका फायदा अब नोएडा और टीएचए को अगले साल मिलेगा।
विज्ञापन
दरअसल, दीपावली पर सफाई के लिए गंगनहर को हर साल 20 से 22 दिन के लिए बंद किया जाता है। इस अवधि में टीएचए और नोएडा को हर साल पेयजल संकट से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग ने करीब डेढ़ साल पहले जल निगम को मसूरी झाल पर भी गेट बनाने का प्रस्ताव भेजा था, ताकि गंगनहर बंदी के बावजूद टीएचए और नोएडा को गंगाजल मिलता रहे।
4.12 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में नोएडा अथॉरिटी, जीडीए, नगर निगम और आवास विकास परिषद को गंगाजल के अनुपात में बजट में हिस्सेदारी देनी थी।
नगर निगम के पैसा देने से इनकार करने पर प्रोजेक्ट पर सहमति नहीं बन पाई थी। अब नगर निगम को इस प्रोजेक्ट से अलग कर दिया गया है। नोएडा, जीडीए और आवास विकास परिषद की भागीदारी से गेट का निर्माण किया जाएगा।