{"_id":"5ccb9458bdec22077c355397","slug":"next-year-cbse-examinations-to-be-conducted-in-16-regions-from-15-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल से 16 रीजन में 15 फरवरी से होंगी परीक्षाएं, दाखिले के लिए मिलेगा पर्याप्त समय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले साल से 16 रीजन में 15 फरवरी से होंगी परीक्षाएं, दाखिले के लिए मिलेगा पर्याप्त समय
Fri, 03 May 2019 06:37 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 03 May 2019 06:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले साल से सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से ही शुरू होंगी। साथ ही 10 की बजाय 16 रीजन में परीक्षाएं होंगी। ये छह रीजन चंडीगढ़, बंगलूरू, भोपाल, दिल्ली वेस्ट, नोएडा और पुणे हैं। रिजल्ट भी मई के पहले सप्ताह में आ जाएगा।
विज्ञापन
बोर्ड ने जल्दी रिजल्ट जारी करने की शुरुआत और अब फरवरी में ही परीक्षाएं शुरू कराने की शुरुआत इसी साल से कर दी है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि ताकि छात्रों को डीयू में दाखिला लेने में पर्याप्त समय मिल जाए। बीते कई साल से नतीजे मई के तीसरे सप्ताह में आते रहे हैं।
विज्ञापन
बीते साल कोर्ट ने सीबीएसई को कहा था कि वह समय से सभी प्रक्रियाओं को पूरा करे, जिससे कि छात्रों को उच्च शिक्षा में दाखिला लेेने में परेशानी न उठानी पड़े। इसको देखते हुए सीबीएसई ने इस बार रिकॉर्ड समय में रिजल्ट निकाल दिया है। सीबीएसई अध्यक्ष अनीता करवाल ने कहा कि 4 अप्रैल को परीक्षा समाप्त हुई। उसके 28 दिन के भीतर हमने रियल टाइम में रिजल्ट जारी कर दिया। रिजल्ट तैयार करने वाले कर्मचारी बीते 15 दिन से घर नहीं गए। वह लगातार रिजल्ट जारी करने की तैयारी में जुटे थे।
विज्ञापन