{"_id":"6551cdb0110a4214160c057a","slug":"next-morning-of-diwali-was-coldest-morning-of-this-season-in-delhi-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather: दिवाली की अगली सुबह रही इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह, 11.8 डिग्री दर्ज किया गया तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather: दिवाली की अगली सुबह रही इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह, 11.8 डिग्री दर्ज किया गया तापमान
Mon, 13 Nov 2023 12:51 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 13 Nov 2023 12:51 PM IST
सार
दिवाली के अगले दिन दिल्ली की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। इसका मुख्य कारण पहाड़ों पर वर्षा और बर्फबारी को बताया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली हल्की ठंड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरी भारत में हल्की-हल्की ठंड शुरू हो गई है। दिल्ली में दिवाली के अगले दिन यानी सोमवार को इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिवाली वाले दिन की सुबह यानी रविवार की सुबह का तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन की सबसे ठंडी सुबह थी।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर वर्षा और बर्फबारी दोनों ही हुई है। उत्तर पश्चिमी हवाओं के साथ इसका असर दिल्ली तक हुआ है। इसी कारण तापमान में कमी आई है।
विज्ञापन