फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   News campaign of party for cow.

पार्टी ने दी गाय खूंटा गाड़ो अभियान के तहत गाय बाधंने की दी चेतावनी 

Fri, 09 Sep 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 09 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
News campaign of party for cow.
cow

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता अब गाय खूंटा गाड़ो अभियान चलायेगी। इस अभियान के तहत सड़कों पर गंदगी में मुंह मारती और पॉलीथिन खाती गायों को मंत्रियों की चौखट पर खूंटा गाड़ कर बांधा जायेगा।

विज्ञापन


इसके तहत कार्यकर्ता आगामी 17 सितम्बर को उद्योग मंत्री विपुल गोयल के घर के दरवाजे पर गाय बांधेंगे। पार्टी के लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रणबीर सिंह चंदीला ने कहा कि राज्य सरकार गौ सेवा और गौ रक्षा के नाम पर मात्र 20 रुपये प्रति गाय खर्च कर रही है जबकि दिल्ली में ये खर्चा 40 रुपये प्रति गाय है। 
विज्ञापन


इधर हरियाणा सरकार गौवंश की सबसे बड़ी हितैषी होने का स्वांग करती है और खर्च कर रही है मात्र 20 रुपये। गौधन की इस से अधिक उपेक्षा और अनदेखी और क्या हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार गायों के लिए चरागाह, गऊशालाएं और भूमिहीनों को गाय देने आदि अपने चुनाव पूर्ण वादों को बिल्कुल भूल गयी है। 

उन्होंने बताया कि इस खूंटा गाड़ अभियान की शुरूआत 10 सितम्बर से रोहतक में प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिन्द के नेतृत्व में होगी।

 उसके बाद प्रदेश के सभी जिलो में कार्यकर्ता भाजपा के मंत्रियों एवं विधायकों की चौखट पर गायों को ले जाकर बांधेंगे। जिलाअध्यक्ष मंजू गुप्ता ने कहा कि सरकार के तथाकथित गऊ प्रेम को उजागर करने के लिए ही खूंटा गाड़ अभियान शुरू किया गया है ताकि गायों के लिए हकीकत में कुछ किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed