{"_id":"5e1bc70f8ebc3e87b368a8e7","slug":"news-about-crime-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग तस्करी में नौ अफगान नागरिक गिरफ्तार, कृष्णा नगर में ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग तस्करी में नौ अफगान नागरिक गिरफ्तार, कृष्णा नगर में ठगी
Mon, 13 Jan 2020 06:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 13 Jan 2020 06:55 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए नौ अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एनसीबी ने उनके कब्जे से उच्च गुणवत्ता वाली 1.6 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। आरोपियों ने हेरोइन की गोलियां छिपाकर रखी हुई थीं।
विज्ञापन
काबुल से नई दिल्ली आने पर एयरपोर्ट से सात को, जबकि दो अन्य को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। एनसीबी दिल्ली जोन के निदेशक पीएस मल्होत्रा ने बताया कि कंधार के जरिये काबुल से आने वाले सात अफगान नागरिक ड्रग्स को दिल्ली पहुंचाते थे, जबकि दो इसे अन्य जगहों पर सप्लाई करते थे। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान के लिए जांच की जा रही है। गिरफ्तार लोग चिकित्सा और पर्यटन वीजा पर भारत आते थे।
विज्ञापन
कृष्णा नगर के बैंक में युवक से 60 हजार ठगे
कृष्णा नगर इलाके में बदमाशों ने रुपये जमा करने वाली लाइन में लगकर सलमान (28) को लालच में फंसाया और 60 हजार रुपये ठगकर फरार हो गए। दो लाख रुपये देने का झांसा देकर ठग सलमान को रद्दी की गड्डी थमा गए। सलमान ने फौरन अपने मालिक व पुलिस को सूचना दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, परिवार के साथ ईस्ट आजाद नगर में रहने वाला सलमान कृष्णा नगर में सतगुरु टेलीकॉम शोरूम में मोबाइल रिपेयर करता है। शुक्रवार को शोरूम के मालिक पवन नागपाल ने उसे 60 हजार रुपये देकर कृष्णा नगर के एक निजी बैंक में जमा कराने के लिए दिए। सलमान बैंक में पहुंचा और लाइन में लग गया। इस बीच एक युवक आया और एक थैली दिखाकर सलमान से कहा कि मेरे दो लाख रुपये भी जमा करा दो।
सलमान ने मना किया तो लाइन में लगे एक अन्य युवक ने उसकी मदद करने के लिए कहा। इस बीच, गड्डी दिखाने वाले युवक ने कहा कि उसके पास दो लाख रुपये हैं। इन्हें वह चुराकर लाया है। उसे पकड़े जाने की आशंका है। इसलिए अपने रुपये देकर यह दो लाख रुपये सलमान ले ले। सलमान को लालच आ गया। दोनों युवक उसे बैंक से बाहर ले गए।
सलमान से रुपये लेकर दोनों ने रुपयों की थैली दी और चले गए। दोनों के जाने के बाद सलमान ने थैली की जांच की तो होश उड़ गए। थैली में रद्दी की गड्डी थी, जिसके ऊपर एक नोट लगा था। बाकी रद्दी नोटों के साइज में कटी हुई थी।