फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Newborn and pregnant woman died due to operation done without doctors in Anupshahr

मां-शिशु की जान गई: लापरवाही का शिकार हुई महिला, विशेषज्ञ के बिना किया प्रसूता का ऑपरेशन, नौ माह बाद जांच शुरू

Sat, 24 May 2025 04:54 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, अनूपशहर (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, अनूपशहर (बुलंदशहर) Published by: श्याम जी. Updated Sat, 24 May 2025 04:54 PM IST
सार

बुलंदशहर जिले के अनूपशहर में विशेषज्ञ के अभाव में प्रसूता का ऑपरेशन किया गया। इसके बाद नवजात व प्रसूता की मौत हो गई। मामले में शिकायत के बाद नौ माह बाद अस्पताल संचालक और अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
Newborn and pregnant woman died due to operation done without doctors in Anupshahr
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपशहर में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई प्रसूता का विशेषज्ञ के अभाव में ऑपरेशन किया गया। इसके बाद नवजात व प्रसूता की मौत हो गई। मामले में अस्पताल संचालक के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने अब करीब नौ माह बाद अस्पताल संचालक व अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन


पुलिस को शिकायत देकर संभल के जाहनपुर की मढैया निवासी सोहनपाल ने बताया कि 24 अगस्त 2024 को उन्होंने अपनी पत्नी शिम्पी को प्रसव के लिए मेरठ नर्सिंग होम, सौम वाटिका के पास भर्ती कराया था। अस्पताल की संचालिका डॉ. खुशनुमा उर्फ गुड़िया निवासी बहजोई संभल और डॉ. वैभव कंठ की अनुपस्थिति में अस्पताल के स्टाफ ने ऑपरेशन कर दिया, जिसके चलते नवजात और प्रसूता की तबियत बिगड़ी। 
विज्ञापन


25 अगस्त 2024 को नवजात की मौत हो गई। इसके बाद प्रसूता को उपचार के लिए दिल्ली सफदरगंज में भर्ती कराया, लेकिन वहां उनकी पत्नी शिम्पी की 31 अगस्त 2024 को मौत हो गई। अब पुलिस ने शिकायत के आधार पर अस्पताल संचालिका और अस्पताल के स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। चिकित्सकों के सहयोग व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed