फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New Year will be celebrated in colonies and RWAs with environmental protection.

Delhi NCR News: पर्यावरण संरक्षण के साथ कॉलोनियों व आरडब्ल्यूए में मनेगा नववर्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
-कई कॉलोनियों में 31 दिसंबर की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत संध्या, भजन-कीर्तन और बच्चों के लिए खेल गतिविधियों का आयोजन
विज्ञापन


-प्रदूषण को ध्यान रखते हुए कई कॉलोनियों ने पटाखों से परहेज करने और पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश देने का निर्णय

-कुछ कॉलोनियों में पौधारोपण, स्वच्छता अभियान और जरूरतमंदों के लिए कंबल व भोजन वितरण जैसे सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
नए साल के स्वागत को लेकर दिल्ली की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) और कॉलोनियों में इस बार खास उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में लोग इस बार नववर्ष को सादगी और सामुदायिक भावना के साथ मनाने की योजना बना रहे हैं। कई कॉलोनियों में 31 दिसंबर की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत संध्या, भजन-कीर्तन और बच्चों के लिए खेल गतिविधियों का आयोजन होगा। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार तेज आवाज वाले डीजे और देर रात तक शोर-शराबे से परहेज किया जाएगा, ताकि बुजुर्ग, मरीज और छोटे बच्चे परेशान न हों।



प्रदूषण के प्रकोप को देखते हुए लोग ग्रीन न्यू ईयर की कामना कर रहे हैं। प्रदूषण को ध्यान रखते हुए कई कॉलोनियों ने पटाखों से परहेज करने और पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, कुछ कॉलोनियों में पौधारोपण, स्वच्छता अभियान और जरूरतमंदों के लिए कंबल व भोजन वितरण जैसे सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी के आरडब्ल्यूए सदस्य संजय सिंह ने कहा कि वह चाहते हैं कि नववर्ष का जश्न खुशियों के साथ-साथ जिम्मेदारी और आपसी भाईचारे का संदेश भी लेकर आए। वहीं, पश्चिम जिला के एक आरडब्ल्यूए की स्कूली छात्र अर्जुन मिश्रा ने बताया कि उन्हें खुशी है कि इस बार नववर्ष के मौके पर मनोरंजन के साथ पर्यावरण और समाज की चिंता पर भी जोर दिया जा रहा है। ऐसे में, यह बच्चों के लिए भी एक अच्छा संदेश है।
विज्ञापन


कॉलोनियों में निजी गार्ड तैनात



सुरक्षा व्यवस्था के लिए कॉलोनियों में निजी सुरक्षा गार्ड तैनात हैं और पुलिस के साथ भी समन्वय है। कई कॉलोनियों में फायर सेफ्टी और मेडिकल इमरजेंसी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस तरह, कई आरडब्ल्यूए और कॉलोनियों का प्रयास है कि नववर्ष केवल उत्सव तक सीमित न रहे, बल्कि यह सुरक्षित, जिम्मेदार और सामुदायिक भावना वाला जश्न बने। राजधानी के लोग इस बार नए साल का स्वागत खुशियों, सुरक्षा और आपसी भाईचारे के साथ करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed