नए साल के स्वागत पर जश्न में डूबा शहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने-सोने पटोले... दिल डिंग डांग डिंग डोले... मुझे तो तेरी लत लग गई... और कहते हैं हमको प्यार से इंडिया वाले... पर देर रात तक लोगों के कदम बिना थके थिरकते रहे।
मौका था नए वर्ष 2015 के स्वागत का। घड़ी की सूईयों में रात 12 बजते ही आसमान में सतरंगी सितारे और पटाखों की ध्वनि ने लोगों को रोमांचित किया। होटल, फार्म हाउस, बैंक्वेट हॉल तो फुल रहे ही सोसायटियों में भी लोगों ने नए वर्ष का धूमधाम से स्वागत किया।
सूरजकुंड स्थित कंट्री क्लब में प्राची देसाई के नृत्य पर लोग देर रात तक थिरकते रहे। रात आठ बजे से शुरू हुई पार्टी में प्राची देसाई के आते ही रंग भर गया।
उनके एक के बाद एक बालीवुड नृत्यों पर वंस मोर,, वंस मोर की गूंज से क्लब गूंज उठा। नृत्य के बाद वर्ष-2015 के स्वागत में केक काटा गया। धौज स्थित विलेज पावटा में भी लोग नए वर्ष के जशभन में डूबने के लिए शाम होते ही पहुंचने लगे।
लोगों को जशभन में सराबोर करने के लिए पंजाबी गायक मनी सिंह ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके एक के बाद एक गीतों पर लोगों ने जमकर ठुमके लगाए।
सूरजकुंड रोड स्थित विवांता में भी बालीवुड तड़के ने रंग जमाया। रात 8 बजे से देर रात तक बॉलीवुड तड़का लगा। डीजे आमी और रॉ स्टार फेम अकाशा सिंह के एक के बाद एक गाने पर लोग नए साल के जशभन में डूबे रहे।
मॉल-मल्टीप्लेक्स में रही भीड़
21-सी स्थित जिमखाना क्लब में बॉलीवुड सिंगर कृष्णा बेरा के एक के बाद एक गीतों पर लोग बिना थके थिरकते रहे। रात 12 बजते ही एक दूसरे को बधाई देकर लोग परिवार के साथ घरों को लौटे। इसके अलावा शहर में कई सेलिब्रेशन प्वाइंट रहे, जहां दोस्त, परिवार और कपल्स नए वर्ष के स्वागत के जशभन में शामिल हुए।
शहर की सोसायटीज में भी नए वर्ष का जश्न देखने को मिला। एक जगह जुटे लोगों ने रात 12 बजते ही केक काटा और आतिशबाजी की। नए वर्ष के जशभन में डूबे लोगों पर ठंड का असर भी नहीं रहा।
जिन्हें सेलिब्रेटी पार्टी का टिकट नहीं मिल पाया उन्होंने परिवार संग मॉल्स में घूमकर और फिल्म देखकर नए वर्ष का स्वागत किया। दुल्हन की तरह सजे मॉल में आम दिनों की अपेक्षा वीक डेज में भीड़ दोगुनी रही।
स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम
सेक्टर-21 बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में बुधवार की सुबह प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने वर्ष-2015 का रंगारंग आगाज एक दिन पहले ही कर दिया। क्योंकि दस दिन तक अवकाश है।
हंसगुल्ले, कविता पाठ के साथ ही गीत-संगीत में विद्यार्थियों ने नए वर्ष में उम्मीदों के भारत का दर्शन दिखाया। कविता पाठ के जरिए देश की समृद्ध सभ्यता को बताना हो या चुटकुले के जरिए प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों का मनोरंजन करना, हर विद्यार्थी ने अपने की अंदाज में लोगों को आकर्षित किया।
इसके बाद पिछले वर्ष शिक्षा और खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। स्कूल अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान और प्रिंसिपल चंद्रलता चौहान ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।