विधायक को धमकी देने वाला निकला AAP कार्यकर्ता!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) विधायक बंदना कुमारी को मिली धमकी के मामले में नया मोड आ गया है।
बंदना ने बुधवार को संजय पालीवाल नामक जिस शख्स को भाजपा का एजेंट बताया था, बृहस्पतिवार को उसने खुद को आप का सदस्य बताया। इतना ही नहीं, पालीवाल का आरोप है कि बंदना आप को तोड़ने की कोशिश कर रही थी।
मुलाकात के दौरान उन्होंने सरकार बनाने के लिए एक बड़ी पार्टी के नेता से मिलने की बात कही थी। पालीवाल ने बृहस्पतिवार को पुलिस में अपना बयान भी दर्ज कराया।
भाजपा नहीं AAP कार्यकर्ता हैं पालीवाल
दूसरी तरफ आप का कहना है कि पालीवाल दूसरी पार्टियों के एजेंट के तौर पर काम रहे हैं। वहीं, राष्ट्रपति को सौंपे गए ज्ञापन में भी पार्टी बंदना के साथ खड़ी है।
बंदना ने पुलिस को दी गई शिकायत में संजय पालीवाल को भाजपा का कार्यकर्ता बताया था। लेकिन पालीवाल का दावा है कि वह लंबे समय से आप की लीगल सेल से जुड़े हैं।
मंगलवार शाम बंदना ने एक कार्यकर्ता के मार्फत बुलाया था। पालीवाल का आरोप है कि मुलाकात के दौरान बंदना ने दुबारा चुनाव होने पर हारने की बात करते हुए अपने नाम पर एक बड़ी पार्टी के नेता से मुलाकात की गुजारिश की। इस दौरान बंदना ने बताया था कि आप के कई विधायक उनके फैसले के साथ हैं।
विधायक के पति ने दी थी धमकी
पालीवाल का कहना है कि पार्टी से जुड़ा होने की वजह से हमने ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद साथ में बैठे बंदना के पति भड़क गए और देख लेने की धमकी दी।
पालीवाल के मुताबिक, वह किसी तरह वहां से निकल पाए। इस बारे में बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता बुलाई थी, लेकिन पटियाला कोर्ट में पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
इस बारे में आप प्रवक्ता दिलीप पांडेय का कहना है कि पालीवाल दूसरी पार्टी के इशारों पर काम कर रहे हैं। पार्टी के सभी विधायक दिल्ली में दुबारा चुनाव चाहते हैं। पालीवाल के सारे आरोप निराधार है।