{"_id":"ac36854b5c33779ce71194364932de5f","slug":"new-turn-in-bharat-singh-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरत सिंह मामले में कोई नहीं दे रहा गवाही!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरत सिंह मामले में कोई नहीं दे रहा गवाही!
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 10 Apr 2015 02:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक भरत सिंह हत्या मामले में कोई भी गवाही देने को तैयार नहीं है। यहां तक कि गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती उनका प्राइवेट पीएसओ भी। ऐसे में दिल्ली पुलिस का हवलदार रामजीवन ही अकेला गवाह होगा। दूसरी तरफ मामले में वांछित विकासपुरी के पूर्व विधायक के बेटे ने क्राइम ब्रांच ऑफिस में सरेंडर कर दिया। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को लोकल थाना पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि भरत सिंह के दोनों पीएसओ, दिल्ली पुलिस का हवलदार रामजीवन और प्राइवेट पीएसओ दलबीर सिंह मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। सभी की हालत ठीक है और बात करने की स्थिति में हैं। सूत्रों का कहना है कि भरत सिंह के प्राइवेट पीएसओ ने गवाह या बयान देने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि घटनास्थल अभिनंदन वाटिका में दोनों ओर से गोलियां चली थीं, मगर किसी ने यह नहीं बताया था कि गोलियां दोनों ओर से चली हैं। जब मुख्य आरोपी उदयवीर काला को साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया था, तब इस बात का खुलासा हुआ कि दोनों तरफ गोलियां चली थीं। बताया जा रहा है कि डर के चलते कोई इस खूनी खेल में गवाह नहीं बनना चाहता है।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि हवलदार रामजीवन सरकारी कर्मचारी है। गवाही देना उसकी मजबूरी है। एक-दो दिन में उसके बयान हो जाएंगे। दूसरी तरफ विकासपुरी के पूर्व विधायक नंद किशोर सेहरावत के बेटे नितिन सेहरावत ने बुधवार को क्राइम ब्रांच के चाणक्यपुरी स्थित कार्यालय में सरेंडर कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, नितिन सेहरावत आरोपी चांद के साथ बाइक से पहले अभिनंदन वाटिका में रेकी करने गया था। उसके बाद इन्होंने अनाज मंडी, नजफगढ़ में खड़े अन्य साथियों को स्कॉर्पियों से बुलाया। बाइक नितिन सेहरावत की थी। वारदात के बाद सभी मंजित महाल के घर इकट्ठा हुए थे।
उसके बाद नितिन अपनी बाइक से अपने घर आ गया था। अन्य आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद जब नितिन सेहरावत का नाम सामने आया, तो वह अपने घर से फरार हुआ था। बताया जा रहा है कि नितिन की मुख्य आरोपी और उदयवीर काला के भतीजे हेमंत से दोस्ती है।