फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New state BJP team announced; a balance of experience and new faces

Delhi NCR News: प्रदेश भाजपा की नई टीम घोषित, अनुभव और नए चेहरों का संतुलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
कई नेताओं को पदोन्नति, महिलाओं और सामाजिक समीकरणों पर भी जोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने प्रदेश पदाधिकारियों की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर संगठन में बड़ा पुनर्गठन किया है। नई टीम के गठन में एक ओर अनुभवी नेताओं पर भरोसा कायम रखा गया है, वहीं दूसरी ओर लंबे समय से संगठन में सक्रिय नेताओं को पदोन्नति देकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई कार्यकारिणी में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन के साथ महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने की भी कोशिश की गई है।
नई टीम में 10 उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री, नौ मंत्री बनाए गए हैं। वहीं एक कोषाध्यक्ष बनाया। उन्होंने सभी मोर्चा के अध्यक्ष और मीडिया, आईटी, सोशल मीडिया और मीडिया रिलेशन प्रमुख की भी नियुक्ति की। इसके अलावा एक मुख्य प्रवक्ता भी बनाया है, मगर पिछली टीम की तरह प्रवक्ता नहीं बनाए। उन्होंने संगठन ने कई मोर्चा अध्यक्षों, प्रदेश मंत्रियों और प्रवक्ताओं को प्रमोट कर शीर्ष पदों तक पहुंचाया है। वहीं कुछ वरिष्ठ नेताओं को उनके पुराने पद पर बरकरार रखकर संगठनात्मक निरंतरता बनाए रखने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल को एक बार फिर इसी पद पर जिम्मेदारी दी है, वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष योगिता सिंह को पदोन्नत कर प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा को भी पदोन्नति देते हुए प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश उपाध्यक्षों की सूची में भी कई नए और पदोन्नति पाए चेहरे शामिल किए गए हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव, प्रदेश प्रवक्ता विक्रम बिधूड़ी, प्रदेश मंत्री विनोद बछेती, सारिका जैन और सोना कुमारी को पदोन्नत कर प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया, पूर्वांचल मोर्चा के सह-प्रभारी कौशल मिश्रा और पश्चिमी दिल्ली जिला प्रभारी विजय सोलंकी को भी उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है। रंजीत कश्यप को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विष्णु मित्तल के अलावा सतीश गर्ग को दोबारा प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अभिषेक टंडन प्रदेश मंत्री और अमित कुमार गुप्ता कार्यालय सह-मंत्री के पद पर बने हुए हैं। विभागीय जिम्मेदारियों में भी प्रवीण शंकर कपूर (मीडिया प्रमुख), डॉ. रोहित उपाध्याय (सोशल मीडिया प्रमुख) और पुनीत अग्रवाल (आईटी प्रमुख) को उनकी जिम्मेदारियां दोबारा सौंपी गई हैं।
नई कार्यकारिणी में महिला प्रतिनिधित्व पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। प्रदेश महामंत्री के रूप में योगिता सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में ऋचा पांडे मिश्रा और सोना कुमारी, जबकि प्रदेश मंत्री के रूप में राज गौतम और प्रवीणा शर्मा को जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा अर्चना गुप्ता को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि प्रदेश पदाधिकारियों में उन्हें करीब 25 प्रतिशत ही हिस्सेदारी मिली, जबकि भाजपा संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए प्रयास में जुटी है।

-----------------

भाजपा टीम में सांसद-विधायक बाहर, केवल एक पार्षद को ही पद मिला
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की टीम में सांसदों, विधायकों और पार्षदों को लगभग पूरी तरह दूर रखा गया है। नई कार्यकारिणी का सबसे बड़ा संदेश यह है कि संगठन ने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के बजाय पूर्णकालिक संगठन में काम करने वाले नेताओं पर भरोसा जताया है।पिछली कार्यकारिणी में प्रदेश महामंत्री रहे मौजूदा सांसद कमलजीत सहरावत और योगेंद्र चंदोलिया को नई टीम में स्थान नहीं मिला। प्रदेश मंत्री व सांसद बांसुरी स्वराज भी पदाधिकारी सूची से बाहर हैं। वहीं दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा, विधायक गजेंद्र यादव, राजकुमार भाटिया व हरीश खुराना को टीम में स्थान नहीं मिला। नई टीम में पार्षदों को भी सीमित प्रतिनिधित्व मिला है। योगिता सिंह को छोड़ दें तो किसी अन्य सक्रिय पार्षद को प्रमुख पदाधिकारी नहीं बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed