फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New speed limits issued for Yamuna Expressway as fog in winter results in major accidents

yamuna express way winter speed limit : यमुना एक्सप्रेसवे पर आज से रफ्तार पर ब्रेक, जानिए कितनी है नई गति सीमा

Tue, 15 Dec 2020 09:08 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 15 Dec 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
New speed limits issued for Yamuna Expressway as fog in winter results in major accidents
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
ठंड के मौसम में घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे बढ़ जाते हैं। इसे देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने गति सीमा पर ब्रेक लगाने का निर्णय लिया है। 15 दिसंबर यानी आज से 15 फरवरी तक एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार घटा दी गई है। 
विज्ञापन


अब कारों की रफ्तार 80 और भारी वाहनों की 60 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। अब तक हल्के वाहनों यानी कार आदि के लिए रफ्तार 100 और भारी वाहनों के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
विज्ञापन


बताया गया कि गति सीमा का उल्लंघन करने पर वाहनों के चालान काटे जाएंगे। यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते हादसे रोकने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत पहला कदम वाहनों की गति सीमा को कम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल प्लाॅजा पर मिलेगी चाय
सिंह ने बताया कि दोनों ही प्रवेश प्वाइंट-आगरा व परी चौक पर पर्चे बांटकर नई स्पीड लिमिट की जानकारी दी जाएगी। टोल प्लाजा पर वाहन चालकों की सुस्ती दूर करने के लिए टोल प्रबंधन की तरफ से चाय का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed