{"_id":"c4a8b8c6c503c17fd6441afee0aa6dfb","slug":"new-salary-scheme-for-doctors-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाग रहे डॉक्टरों को रोकने के लिए नयी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाग रहे डॉक्टरों को रोकने के लिए नयी योजना
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 31 Jan 2014 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में निजी अस्पतालों की ओर बढ़ते सरकारी डॉक्टरों के रुझान को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने वेतन नीति में बदलाव करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सेक्टर-12 में के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि जिन स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है उनमें अच्छे वेतन पर अनुबंधित डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र सिंह को दस दिन में एक रिपोर्ट देने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
पर्याप्त स्टाफ न होने से अस्पतालों में जनता को अच्छी सुविधा नहीं मिल पा रही है। जिले में 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं दो उच्च स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन सभी केंद्रों पर डॉक्टरों की कमी है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉ. रविकांत गुप्ता ने बताया कि सरकारी अस्पतालों एवं केंद्रों पर जो वेतन कर्मचारियों को प्रस्तावित किया जाता है वह निजी अस्पतालों की तुलना में कम होता है। जिस कारण कर्मचारियों का रुझान सरकारी संस्थानों की ओर कम होता जा रहा है।
उन्हेंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में तेजी से कर्मचारियों ने सरकारी संस्थानों को छोड़ा है। इसलिए अब अच्छा वेतन देकर पांच साल के अनुबंध पर डॉक्टर रखे जाएंगे। किस श्रेणी के डॉक्टर का वेतन कितना होगा यह अभी तय नहीं है।