{"_id":"628eedb5d9ba9d3d52405b21","slug":"new-revealing-in-case-of-spying-for-pakistan-isi-money-was-sent-to-the-account-of-the-sergeant-wife-by-selling-goods-online","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जासूसी मामला: महज दो लाख रुपये के लिए सार्जेंट ने बेच दिया ईमान, अलग-अलग लोगों ने भेजा था पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जासूसी मामला: महज दो लाख रुपये के लिए सार्जेंट ने बेच दिया ईमान, अलग-अलग लोगों ने भेजा था पैसा
Thu, 26 May 2022 08:37 AM IST
शाहरुख खान
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 26 May 2022 08:37 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सार्जेंट की पत्नी अर्चना से पूछताछ की है। अर्चना ने पूछताछ में बताया कि बैंक खाता उसके पति ने खोला था और वहीं खाते को ऑपरेट करता था। मगर दिल्ली पुलिस अर्चना की बातों पर विश्वास नहीं कर रही है।
विज्ञापन
Indian Air Force jawan
- फोटो : एएनआई
विस्तार
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए गोपनीय सूचनाएं लीक करने के आरोप में गिरफ्तार देवेंद्र कुमार शर्मा मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस को कई दिन की जांच के बाद पता लगा है कि आरोपी की पत्नी अर्चना के बैंक खाते में पैसे ऑनलाइन सामान बेचकर भिजवाए गए थे।
भारत के लोगों से ही अर्चना के बैंक खाते में भिजवाए गए थे। हालांकि पैसे भेजने वालों को ये पता नहीं है कि वह किस के बैंक खाते में पैसे भेज रहे हैं। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने सार्जेंट देवेंद्र शर्मा की पत्नी से पूछताछ की है।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने भारतीय वायुसेना के सार्जेंट (हवलदार) देवेंद्र कुमार शर्मा को पाकिस्तान के लिए देश से जुड़ी गोपनीय व संवेदनशील सूचनाएं लीक करने के आरोप में छह मई को गिरफ्तार किया था। वह दिल्ली स्थित सुब्रतो पार्क में भारतीय वायुसेना के रिकॉर्ड कार्यालय में प्रशासनिक सहायक (जीडी) के पद पर कार्यरत था। वह आईएसआई की जासूस महिला के लिए सूचनाएं दे रहा था।
विज्ञापन
आरोपी जो सूचनाएं लीक करता था, उसके बदले मिलने वाली रकम उसकी पत्नी अर्चना के बैंक खाते में जाती थी। पुलिस को जांच में पता लगा है कि पत्नी बैंक खाते में पैसे यूपीआई के जरिए भेजे गए हैं। पुलिस को जांच में पता लगा है कि महिला जासूस ने खरीद-फरोख्त करने वाली अंतरराष्ट्रीय साइटों पर सामान डाला। जिन लोगों ने वह सामान खरीदा उसका पैसा महिला जासूस ने अर्चना के बैंक खाते में ट्रांफसर करवाया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, करीब सात लोगों ने अर्चना के बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर किए हैं। ये सातों लोग भारत में अलग-अलग जगहों पर रहते हैं। दिल्ली पुलिस ने इनमें से कुछ लोगों को पूछताछ की है, तब जाकर ये बात सामने आई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार खरीद-फरोख्त वाली इन अंतरराष्ट्रीय साइटों पर (अमेजन की तरह) बिकने वाला सामान व खाता नंबर होता है। सामान खरीदने वाला इन खातों में पैसों को ट्रांसफर कर देता है।
दिल्ली पुलिस सार्जेंट को भी बनाएगी आरोपी
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सार्जेंट की पत्नी अर्चना से पूछताछ की है। अर्चना ने पूछताछ में बताया कि बैंक खाता उसके पति ने खोला था और वहीं खाते को ऑपरेट करता था। मगर दिल्ली पुलिस अर्चना की बातों पर विश्वास नहीं कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अर्चना को आरोपी बनाया जाएगा। उसे बिना गिरफ्तार किए चार्जशीट किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला जासूस जैसे ही पैसे खाते में ट्रांसफर करवाती थी देवेंद्र कुमार शर्मा एटीएम से तुरंत पैसे निकाल लेता था। उसकी पत्नी के बैंक खाते में कुल दो लाख रुपये आए थे।