फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New record made in Delhi Metro A huge crowd of passengers on Rakshabandhan

दिल्ली मेट्रो में बना नया रिकॉर्ड: रक्षाबंधन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब, आंकड़े उड़ा देंगे किसी के भी होश

Sat, 09 Aug 2025 10:14 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 09 Aug 2025 10:14 PM IST
सार

रक्षाबंधन पर बहनों के अपने भाइयों के पास पहुंचने की जल्दी, परिवारों का मिलने का उत्साह और बारिश के कारण सड़क यातायात में परेशानी इन तीनों कारणों ने इस बार मेट्रो को लोगों की पहली पसंद बना दिया।

विज्ञापन
New record made in Delhi Metro A huge crowd of passengers on Rakshabandhan
मेट्रो में यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन के मौके पर दिल्ली मेट्रो में यात्रियों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस भीड़ ने न केवल सामान्य दिनों की यात्री संख्या को पीछे छोड़ा बल्कि डीएमआरसी के अब तक के सारे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। आठ अगस्त को मेट्रो में कुल 81,87,674 लोगों ने यात्रा की जो दिल्ली मेट्रो के इतिहास में एक दिन में सर्वाधिक यात्रियों का आंकड़ा है। इससे पहले 18 नवंबर 2024 को 78.67 लाख यात्रियों ने मेट्रो में सफर किया था जो उस समय का सर्वाधिक रिकॉर्ड था।

विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहनों के अपने भाइयों के पास पहुंचने की जल्दी, परिवारों का मिलने का उत्साह और बारिश के कारण सड़क यातायात में परेशानी इन तीनों कारणों ने इस बार मेट्रो को लोगों की पहली पसंद बना दिया। दोपहर बाद अमूमन खाली चलने वाली मेट्रो की बोगियां भी यात्रियों से खचाखच भर गईं। सबसे ज्यादा दबाव राजीव चौक, हौज खास और कालकाजी जैसे इंटरचेंज स्टेशनों पर देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ को संभालने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने आठ अगस्त को 92 अतिरिक्त फेरे चलाए जबकि अगले दिन यानी नौ अगस्त को यह संख्या 455 कर दी गई। प्लेटफॉर्म से लेकर स्टेशन परिसर तक सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई ताकि यात्रियों की आवाजाही में बाधा न आए।

विज्ञापन

मेट्रो यात्री संख्या के रिकॉर्ड
08 अगस्त 2025 : 81,87,674 यात्री (रक्षाबंधन)
18 नवंबर 2024 : 78.67 लाख यात्री (त्योहारी सीजन में भीड़)
14 अगस्त 2023 : 71.22 लाख यात्री (स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या)
04 अक्तूबर 2022 : 69.94 लाख यात्री (त्योहारी सीजन में खरीदारी का दौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed