फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new parking policy in noida to be regulate from this month according to 3 clusters fees be taken

नोएडा में इसी माह लागू होगी नई पार्किंग नीति, शहर के बड़े हिस्से में वसूला जाएगा पार्किंग शुल्क

Fri, 15 Jun 2018 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Jun 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
new parking policy in noida to be regulate from this month according to 3 clusters fees be taken
फाइल फोटो

अवैध पार्किंग के मकड़जाल में फंसी शहर की सड़कों के हालात सुधरने की उम्मीद है। इस माह के अंत तक नई पार्किंग नीति लागू हो जाएगी। नई नीति के तहत शहर के बड़े हिस्से को तीन कलस्टर में बांटा गया है। व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने की एवज में वाहन चालकों से शुल्क वसूला जाएगा।

विज्ञापन


नई पार्किंग नीति लागू होने के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहे नोएडा प्राधिकरण को 1.75 करोड़ रुपये राजस्व मिलने का अनुमान है। अवैध पार्किंग से बिगड़ रहे शहर के हालात का मुद्दा अमर उजाला के 10 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था, जिसके बाद लंबे समय से सरकारी फाइलों में फंसी नई पार्किंग नीति को प्रभावी बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी हरकत में आए हैं।
विज्ञापन


हालांकि, पार्किंग दरें पहले के मुकाबले ज्यादा होने की वजह से इसका विरोध नोएडा प्राधिकरण को झेलना पड़ सकता है, लेकिन अधिकारियों का दावा है कि पहले पार्किंग शुल्क वसूली के नाम पर जो गोरखधंधा चल रहा था उस पर अंकुश लग जाएगा। तीन कंपनियों का चयन इसके लिए किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महंगी पार्किंग दरें देंगी झटका

new parking policy in noida to be regulate from this month according to 3 clusters fees be taken
फाइल फोटो

नोएडा में पहले 40 से ज्यादा स्थानों पर पार्किंग शुल्क की वसूली हो रही थी। कई जगह पुरानी प्रक्रिया के तहत अब भी शुल्क वसूला जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत महज पार्किंग शुल्क 20 से 30 रुपये वसूला जा रहा है।

नई पार्किंग नीति लागू होने के बाद वाहन खड़ा करने के लिए तीन गुना ज्यादा शुल्क देना होगा। बढ़े पार्किंग शुल्क को लेकर व्यापारियों का विरोध झेल रहे नोएडा प्राधिकरण के समक्ष नई पार्किंग नीति को प्रभावी बनाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

क्या होगा पार्किंग शुल्क
दोपहिया
पहले दो घंटे    10 रुपये
प्रतिघंटा    05 रुपये
अधिकतम शुल्क    40 रुपये
मासिक शुल्क    500 रुपये

चार पहिया
पहले दो घंटे    20 रुपये
प्रतिघंटा    10 रुपये
अधिकतम शुल्क    80 रुपये
मासिक शुल्क    1500 रुपये

बस/ट्रक
पहले दो घंटे    40 रुपये
प्रति घंटा    20 रुपये
अधिकतम शुल्क    20 रुपये
मासिक शुल्क    सुविधा नहीं

प्राधिकरण को ‘ऑक्सीजन’

new parking policy in noida to be regulate from this month according to 3 clusters fees be taken
फाइल फोटो

नोएडा प्राधिकरण की फिलहाल पार्किंग से आमदनी करीब 31 लाख रुपये प्रतिमाह है, लेकिन नई पार्किंग नीति लागू होने के बाद यह आमदनी बढ़कर 1.75 करोड़ रुपये हो जाएगी। 75 लाख रुपये महीना तो केवल सेक्टर-18 की पार्किंग से वसूला जाना है। वहीं, पार्किंग कांट्रैक्टरों की मनमानी से निपटने को प्राधिकरण ने 2.80 करोड़ रुपया बतौर सिक्योरिटी राशि के रूप में जमा कराया है।

किस कलस्टर के तहत कौन सा क्षेत्र
कलस्टर-1 : सेक्टर-14, 14ए, फिल्म सिटी, महामाया फ्लाईओवर, मास्टर प्लान रोड नंबर-1, 2 व तीन का कुछ हिस्सा।
कलस्टर-3 : सेक्टर-1 से लेकर 11 तक का क्षेत्र। डीएससी रोड, सेक्टर-15 व सेक्टर-16 का हिस्सा।
कलस्टर-5 : सेक्टर-63, 64, 56, 66 सहित फेज-तीन का हिस्सा। 

ऐसे दिखेगा बदलाव
-पार्किंग शुल्क वसूलने वाले कारिंदे वर्दी में दिखेंगे।
-वाहन चालकों को हैंड हेल्ड मशीन से मिलेगी पर्ची
-केवल एक लेन में पीली पट्टी के अंदर होगी पार्किंग।
-वाहन चालकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर।
-नो पार्किंग जोन से वाहन हटाने के लिए क्रेन तैनात।

तीन कलस्टर में पार्किंग इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएगी। नई पार्किंग नीति लागू होने के बाद अवैध पार्किंग की शिकायत नहीं रहेगी। इससे प्राधिकरण को भी आर्थिक रूप से राहत मिलेगी।-संदीप चंद्रा, मुख्य परियोजना अभियंता, नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed